क्रिकेट

ZIM vs AFG 2nd Test Dream11 Prediction: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

ZIM vs AFG 2nd Test Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Zimbabwe vs Afghanistan Match Playing X1: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (02 जनवरी 2025) से खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान टेस्ट (साभार-X)

Photo : Twitter

ZIM vs AFG 2nd Test Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Zimbabwe vs Afghanistan Match Playing X1: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा रोमांचक मुकाबला गुरुवार से खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके चलते सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टीम दूसरे मुकाबले में नई रणनीति के साथ उतरेगी और मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ सीरीज पर भी कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स ने 154 रन की शानदार पारी खेली और टीम को पहली पारी में मजबूत स्थिति तक ले गए। इसके अलावा क्रेग एर्विन और ब्रायन बेनेट ने भी शतकीय पारी खेली थी। अफगानिस्तान के रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी ने दोहरा शतक और अफसर जजई ने शतकीय पारी खेली थी।

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान हेड टू हेड (ZIM vs AFG 2nd Test Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच हार-जीत का हिसाब बराबर है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें एक मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत मिली है और एक मुकाबले में अफगानिस्तान को जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है।

ZIM vs AFG 2nd Test Match, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान

दिनांक: 02 जनवरी 2024

समय: 1:30 PM

मैदान: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: अफसर जजई।

बल्लेबाज: क्रेग एर्विन, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह।

ऑलराउंडर: सीन विलियम्स, अजमतुल्लाह उमरजई।

गेंदबाज: ब्लेसिंग मुजारबानी, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, जहीर खान, ट्रेवर ग्वांडू, नवीद जादरान।

जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: सीन विलियम्स।

उप-कप्तान: अल्लाह मोहम्मद गजनफर।

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड (India Squads)

क्रेग एर्विन (कप्तान), बेन कुरेन, ब्रायन बेनेट, जॉनाथन कैंपबेल, ताकुद्जवा चटैरा, जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), ट्रेवर ग्वांडू, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुता, न्याशा मायावो (विकेटकीपर), ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Australia Squads)

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), इकराम अलिखाइल (विकेटकीपर), अफसर जजई (विकेटकीपर), रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इस्मत आलम, अजमतुल्लाह उमरजई, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, जहीर शहजाद, राशिद खान, यामीन अहमदजई, बशीर अहमद अफगान, नवीद जादरान, फरीद अहमद मलिक।

(*Disclaimer: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article