क्रिकेट

WTC Final: शतक जड़ते ही स्टीव स्मिथ ने इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे, पोटिंग से लेकर द्रविड़ भी शामिल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 8, 2023, 03:48 PM IST

WTC Final के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 31वां शतक है और उन्होंने अपने हमवतन खिलाड़ी मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया है। स्मिथ ने 229 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा शतक है।

Image

स्टीव स्मिथ की सेंचुरी (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक
  • मैथ्यू हेडन के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
  • राहुल द्रविड़ से भी आगे निकले स्मिथ

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे दिन पहले ही ओवर में स्टीव स्मिथ ने बैक टू बैक चौका मारकर अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 229 गेंद में 43.70 की स्ट्राइक रेट से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी इस पारी में 16 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दूसरी शतकीय पारी है। इससे पहले ट्रेविस हेड ने मैच के पहले दिन शतक जड़ा था। इस शतकीय पारी के साथ ही स्टीव स्मिथ ने एक नहीं बल्कि तीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ा

स्टीव स्मिथ का यह टेस्ट क्रिकेट में 31वां शतक है और वह अपने हमवतन खिलाड़ी मैथ्यू हेडन से आगे निकल गए हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वालों की सूची में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतक

रिकी पोंटिंग- 41

स्टीव वॉ- 32

स्टीव स्मिथ- 31

मैथ्यू हेडन- 30

सर डॉन ब्रैडमैन- 29

भारत के खिलाफ शतकीय पारी

भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। रिकी पोंटिग के नाम भारत के खिलाफ 8 शतक था।

भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक

जो रूट- 9

स्टीव स्मिथ- 9

रिकी पोंटिंग- 8

सर विवियन रिचर्ड्स- 8

सर गार्लफील्ड सोबर्स- 8

इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट की बराबरी कर ली है जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ सर्वाधिक 9 शतक लगाए हैं।

इंग्लैंड में बाहरी बल्लेबाजों द्वारा शतक

इंग्लैंड में बाहरी बल्लेबाजों द्वारा शतक की बात करें तो इस मामले में भी स्टीव स्मिथ भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं।

बाहरी बल्लेबाजों द्वारा इंग्लैंड में शतक

सर डॉन ब्रैडमैन- 11

स्टीव वॉ- 7

स्टीव स्मिथ- 7

राहुल द्रविड़- 6

गॉर्डन ग्रीनीज -6

ड्राइविंग सीट पर ऑस्ट्रेलिया

स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने चौथे विकेट के लिए 285 रन की साझेदारी कर मैच में ऑस्ट्रेलिया की वापसी करा दी है। फिलहाल टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ड्राइविंग सीट पर है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article