क्रिकेट

WPL 2026 Retention and Released Players Full list: सभी टीमों ने जारी की रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए किन्हें रखा साथ, किन दिग्गजों का छोड़ा साथ

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जानिए किन खिलाड़ियों पर टीमों ने जताया भरोसा और किन-किन का दामन छोड़ा।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी सूची

WPL 2026 Retention List: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची का ऐलान कर दिया है। भारत की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा उन हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें डब्लूपीएल टीमों ने नीलामी से पहले रिटेन किया है। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। ऐसे में नीलामी बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। रिलीज की गई खिलाड़ियों में चौंकाने वाला नाम दीप्ति शर्मा का है। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनीं दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स रिलीज कर दिया है। दीप्ति ने पिछले सीजन एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्स का नेतृत्व किया था।

मुंबई और दिल्ली ने किया है पांच-पांच खिलाड़ियों को रिटेन

दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है जो रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने पांच खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने का फैसला किया है। इसके अलावा डब्लूपीएल 2024 की चैंपियन आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं गुजरात जायंट्स ने दो और यूपी वॉरियर्स ने एक खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला नीलामी से पहले किया है। विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होगा। नीलामी 27 नवंबर को होगी।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women)

एनाबेल सदरलैंड(2.2 करोड़), मारिजान कप्प(2.2 करोड़), जेमिमा रोड्रिग्स(2.2 करोड़), शैफाली वर्मा (2.2 करोड़), निकी प्रसाद(50 लाख)।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women)

हरमनप्रीत कौर(2.5 करोड़), नेट सीवर-ब्रंट(3.5 करोड़), अमनजोत कौर(1 करोड़), जी कमलिनी(50 लाख) और हैली मैथ्यूज(1.75 करोड़)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challenges Bengaluru Women)

स्मृति मंधाना(3.5 करोड़), एलिस पेरी(2 करोड़), ऋचा घोष(2.75 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख)।

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)

एश्ले गार्डनर(3.5 करोड़), बेथ मूनी(2.5 करोड़)।

यूपी वारियर्स (UP Warriorz)

श्वेता सहरावत(50 लाख)।

किस टीम के पर्स में बचे हैं कितनी राशि

नीलामी से पहले पर्स में सबसे ज्यादा राशि यूपी वॉरियर्स के पर्स में बचे हैं। एक खिलाड़ी को रिटेन करने वाली यूपी के खाते में 14.5 करोड़ रुपये बचे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर गुजरात जायट्स (9 करोड़), तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (6.15 करोड़) चौथे स्थान पर मुंबई इंडियन्स (5.75 करोड़) और पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स (5.7 करोड़) की टीम है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article