क्रिकेट

WPL 2023: कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है यह टीम, अब मैदान पर पसीना बहाने उतरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 02:08 PM IST

Womens Premier League 2023: विमेंस प्रीमियर लीग को शुरू होने में अब कुछ दिन शेष रह गए हैं। टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसलिए मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Image

मुंबई इंडियंस टीम की खिलाड़ी चर्चा करती हुईंं। (फोटो- मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League ) शुरू होने में अब बस छह दिन का समय रह गया है। सभी टीमें अपनी कमियों को दूर करने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुट गई हैं। इसम दौरान मुंबई इंडियंस की टीम भी मैदान पर उतर गई है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी। इस दौरान कई खिलाड़ी गेंदबाजी में हाथ आजमाते दिखे तो कोई फील्डिंग में। टीम की मेंटर झूलन गोस्वामी भी खिलाड़ियों के साथ नजर आईं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है।

मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला इस टीम से

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जाएंट्स से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 6 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से, तीसरा मैच 9 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से, चौथा मैच 12 मार्च को यूपी वॉरियर्ज से, पांचवां मैच 14 मार्च को गुजरात जाएंट्स से, छठां मैच 18 मार्च को यूपी वॉरियर्ज से, सातवां मैच 20 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से और लीग के अंतिम मुकाबले में 21 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

आठ में पांच मैच होंगे इस मैदान पर

मुंबई इंडियंस WPL के लीग में कुल आठ मैच खेलने उतरेगी। इसमें से पांच मैच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेलने उतरेगी, जबकि तीन मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होंगे।

मुंबई इंडियंस की टीम (WPL MI Team 2023 Players List) :

हरमनप्रीत कौर, नजाली साइवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणी और नीलम बिष्ट।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article