क्रिकेट

WI vs SA: केशव महाराज ने कराई द.अफ्रीका की वापसी, वेस्टइंडीज पर बनाई 154 रनों की बढ़त

WI vs SA 1st Test: वेस्टइंडीज और द.अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। मैच में वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल पीछे चल रही है। द.अफ्रीका मजबूत स्थिति में नजर आ रही है हालांकि बारिश उसका खेल बिगाड़ सकती है।

Image

वेस्टइंडीज बनाम द.अफ्रीका (फोटो- ICC)

WI vs SA 1st Test: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मेहमान द.अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को पहले टेस्ट मैच के वर्षा से प्रभावित चौथे दिन 154 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली लेकिन ड्रॉ से बचने के लिए उसे अनुकूल मौसम की जरूरत होगी।

शनिवार को शुरुआती छह घंटे का खेल बारिश के कारण धुलने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने मेजबान टीम को 233 रन पर आउट करके पहली पारी में 124 रन की बढ़त हासिल की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 30 रन बनाकर 154 रन की कुल बढ़त हासिल की।वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 145 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन आखिरी छह विकेट सिर्फ 60 रन जोड़कर 233 रन तक गंवा दिए जिससे दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीद बंधी।

बारिश ने बढ़ाई द.अफ्रीका की मुश्किल

दक्षिण अफ्रीका को हालांकि जीत दर्ज करने के लिए अंतिम दिन बारिश नहीं होने की प्रार्थना करनी होगी।दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 19 रन देकर चार विकेट चटकाए।दिन का खेल खत्म होने पर टोनी डी जॉर्जी 14 जबकि एडेन मार्करम नौ रन बनाकर खेल रहे थे।पहले टेस्ट मैच का प्रत्येक दिन बारिश से प्रभावित रहा है। पहले दिन केवल 15 ओवर फेंके जा सके। इंग्लैंड में 0-3 से श्रृंखला गंवाने के बाद वेस्टइंडीज इस श्रृंखला में उतरा है। इंग्लैंड में दो टेस्ट तीन दिन के भीतर समाप्त हो गए थे।

वेस्टइंडीज की निगाहें ड्रॉ पर

आखिरी दिन भी बारिश की संभावना के साथ, दक्षिण अफ्रीका विपक्षी बल्लेबाजों पर हमला करने से पहले अपनी बढ़त में कुछ और रन जोड़ना चाहेगा। टोनी डी ज़ोरज़ी और एडेन मार्कराम उनके ओवरनाइट बल्लेबाज थे। वहीं वेस्टइंडीज ड्रॉ हासिल करना चाहेंगे और विपक्ष को 1-0 की बढ़त देने से बचना चाहेंगे।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article