क्रिकेट

WI vs ENG 1st ODI LIVE Telecast: जानिए कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला

West Indies vs England 1st ODI Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (31 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच
  • जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी दोनों टीमें
  • भारत में ऐसे देख सकते हैं लाइव

West Indies vs England 1st ODI Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (31 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन वेस्टइंडीज के एंटीगुआ स्थित सर विवियन रिजर्ड्स स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में वेस्टंडीज की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान लियाम लिविंग्सटोन (Liam Livingstone) के पास है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर विजयी आगाज करना चाहेगी। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 106 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से वेस्टइंडीज ने 46 जीते हैं और इंग्लैंड ने 53 मुकाबले जीते हैं। आइए जानते हैं मैच के भारत में लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी हर जानकारी।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (West Indies vs England 1st ODI Match Date)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला गुरुवार (31 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs England 1st ODI Match Venue)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला एंटीगुआ स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs England 1st ODI Match Time)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार रात को 11:30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 11 PM बजे होगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs England 1st ODI Match On Tv)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs England 1st ODI Match Live Streaming)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article