Sanjiv Goenka Video: Lucknow Super Giants ने रविवार को पहले IPL मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में हराकर इस सीजन में आखिरकार पहली जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच जिताऊ पारी खेली और आखिर तक नाबाद रहे। मुकाबले में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी शुरुआत में ही तहस-नहस हो गई। हैदराबाद ने अपने 4 विकेट मात्र 26 रन पर गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की अर्धशतकीय पारियों के बदौलत हैदराबाद का स्कोर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा। हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए और लखनऊ को जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य दिया है। लखनऊ की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे घातक गेंदबाजी की। शमी ने अपने 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 2 विकेट झटके।
लखनऊ ने हैदराबाद को दी थी मात
इसके बाद हैदराबाद की तरफ से मिले 157 रनों का लक्ष्य को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की टीम ने कप्तान ऋषभ पंत की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.5 ओवर में 160 रन बनाकर यह मैच जीता। पंत ने 50 गेंदों में 9 चौकों की मदद से शानदार 68 रन बनाए। इस मैच में जैसे ही कप्तान ऋषभ पंत ने विजयी चौका लगाया, वैसे ही एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का एक रिएक्शन सामने आया। वह वीडियो में इमोशनल होते दिखाई दिए। इसके साथ ही वह स्टैंड्स में भगवान का शुक्रिया अदा करते भी दिखाई दिए। देखें वीडियो-
एक वीडियो में संजीव गोयनका भगवान तिरुपति का फोटो निकालकर उनका आशीर्वाद लेते भी नजर आए। इसके अलावा जैसे ही ऋषभ पंत ने मैच जीतने वाला शॉट लगाया, वैसे ही कैमरा संजीव गोयनका की तरफ घूमा, जिसमें वह थोड़े भावुक नजर आए। दरअसल, एलएसजी के मालिक अपनी टीम को लेकर काफी जुनूनी हैं। इस वीडियो में यही दिखाई दे रहा है। आप देख पाएंगे कि वह एलएसजी की जीत के बाद अपने सीने पर हाथ रखते हैं और इमोशनल हो जाते हैं। वहीं मैच खत्म होने के बाद गोयनका सीधे मैदान में पहुंचकर कप्तान पंत को गले लगाते भी नजर आए।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
