क्रिकेट

Who Won Yesterday (17 June, 2024): कल का मैच कौन जीता? NZ vs PNG, न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

New Zealand vs Papua New Guinea, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): केन विलियम्सन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पापुआ न्यू गिनी को सोमवार को त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में 7 विकेट से मात दी। जानिए कैसा रहा मैच का हाल?

Image

जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई देते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी ने 7 विकेट से हराया।
  • त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • प्लेयर ऑफ द मैच रहे न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन।


NZ vs PNG, Who Won Yesterday T20 World Cup 2024 Match (कल का मैच कौन जीता?): पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ न्यूजीलैंड ने घातक गेंदबाजी कर एक और जीत हासिल की। टी20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी ने 7 विकेट से हराया। टीम की यह ग्रुप स्टेज के 4 मुकाबलों में दूसरी जीत है। इसके साथ टीम अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर सफर समाप्त किया। वहीं, पापुआ न्यू गिनी की टीम टेबल में पांचवें नंबर पर रही। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरीह पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.4 ओवर में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 46 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश की आंख मिचौली के बीच न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पापुआ न्यू गिनी पहले बल्लेबाजी करने उतरी। केन विलियम्सन का यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ।

पावरप्ले में पापुआ न्यू गिनी का खराब प्रदर्शन

बारिश की आंख मिचौली के बीच पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी का पावरप्ले में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 16 रन बनाए। वहीं, 45 रन के अंदर टीम के आधे खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे।

सिर्फ 3 खिलाड़ी छू पाए दहाई का आंकड़ा

पापुआ न्यू गिनी के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सके। चार्ल्स अमिनी ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। वहीं, नॉर्मन वनुआ ने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। इसी तरह सेसे बाउ ने 27 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। टीम के बांकी खिलाड़ी 10 रन का स्कोर भी पार नहीं कर पाए।

फर्ग्यूसन ने की घातक गेंदबाजी

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने घातक गेंदबाजी कर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा नहीं करने दिया। उन्होंने 4 ओवर किए और बिना रन दिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने अपने नाम पर एक और रिकॉर्ड दर्ज किया।

एलन का बल्ला रहा शांत

लक्ष्य का पीछा करने आए फिन एलन का बल्ला एक बार फिर शांत देखने को मिला। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनको काबुआ मोरिया ने आउट कर पवेलियन भेजा।

कॉन्वे ने खेली बड़ी पारी

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 109.37 की स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए।

विलियम्सन और मिचेल ने खेली नाबाद पारी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल ने नाबाद पारी खेली। उन्होंने 17 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 18 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह डेरिल मिचेल ने 12 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 19 रन की नाबाद पारी खेली।

मोरिया ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को काबुआ मोरिया ने सबसे ज्यादा झटके दिए। उन्होंने 2.2 ओवर में महज 4 रन दिए और सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। इसी तरह सेमो कामिया ने 3 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच रहे फर्ग्यूसन

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 4 ओवर किए। सभी ओवर मेडन डाले और सबसे ज्यादा 3 विकेट भी चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article