क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (09 April, 2026): कल का कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, KKR vs LSG T20 Match लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में दी कोलकाता को 3 विकेट से पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 05 April 2026, KKR vs LSG, kal ka match kaun jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में पांचवें पायदान पर कब्जा कर लिया। जानिए कैसा रहा मैच के पल-पल का हाल?

Image

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, कल का मैच कौन जीता

who won yesterday IPL Match, 09 April 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) KKR vs LSG kal ka IPL Match kaun jeeta: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाईट राइडर्स के जबड़े से जीत छीन ली। मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 16 ओवर में 128 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने मोर्चा संभाला और छक्कों की झड़ी लगा दी दूसरे छोर पर उनका साथ आवेश खान दे रहे थे। दोनों टीम को आखिरी ओवर तक ले गए जहां लखनऊ को 6 गेंद में 14 रन बनाने थे। ऐसे में वैभव अरोड़ा की कसी हुई गेंदबाजी के सामने चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और लखनऊ को लगातार दूसरी जीत दिला दी। मुकुल चौधरी 27 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़े। कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीन मैच में 2 जीत और 4 अंक के साथ सातवें से पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता का चार मैच में तीन हार और एक रद्द मुकाबले के साथ नौवें पायदान पर बनी हुई है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का रोमांच?

लखनऊ ने जीता टॉस:

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलान नहीं किया जबकि कोलकाता की प्लेइंग-11 में सुनील नरेन की वापसी हुई है।

खराब रही कोलकाता की शुरुआत

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाजी फिन ऐलन पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस यादव की गेंद पर बाउंड्री पर दिग्वेश राठी के हाथों लपके गए। उन्होंने 9(8) रन बनाए।

रहाणे और रघुवंशी ने संभाली पारी

पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद केकेआर की पारी की अजिंक्य रहाणे और फॉर्म में चल रहे अंगकृष ने पारी को संभाला। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5.5 ओवर में 50 रन के और पॉवरप्ले में 6 ओवर में एक विकेट पर 56 रन तक पहुंचा दिया। दोनों ने इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए दूसरे विकेट के लिए अर्धशतीय साझेदारी 31 गेंद में पूरी की और टीम को 100 रन के करीब पहुंचा दिया। 99 के स्कोर पर कोलकाता को दूसरा झटका कप्तान रहाणे के रूप में लगा। रहाणे दिग्वेश राठी की गेंद पर मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के सामने ढेर हो गए। रहाणे 41(24) रन बना सके। कोलकाता ने दूसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 100 रन की पारी साझेदारी पूरी हो गईं।

अर्धशतक से चूके रघुवंशी, 20 ओवर में बनाए 181 रन

रहाणे के आउट होने के बाद रघुवंशी को कैमरन ग्रीन का साथ मिला। दोनों स्कोर को 105 रन तक ले गए। इस स्कोर पर रघुवंशी को एम सिद्धार्थ ने मार्करम के हाथों कैच करा लिया। रघुवंशी 45(33) रन बना सके और अपना तीसरा अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उटपटांग रिंकू सिंह आए।। रिंकू 4(7) रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंत में ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला और टीम को 30 गेंद में पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके 4 विकेट पर 181 रन तक पहुंचा दिया। ग्रीन 32(14) और पॉवेल 39(24) रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की टीम अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवर में लड़खड़ा गई और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। लखनऊ के लिए एक-एक विकेट प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने हासिल किया।

अच्छी शुरुआत के बाद लखनऊ को लगे दोहरा झटके

जीत के लिए 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने तेजी से 41 रन जोड़े। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मार्करम को वैभव अरोड़ा ने बाउंड्री पर 22(15) रन बनाकर कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौका और एक छक्का जड़ा। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श भी पुल शॉट खेलने की कोशिश में रघुवंशी के हाथों लपके गए। तीन गेंद में दो विकेट गंवाकर लखनऊ की टीम बैकफुट पर चली गई।

105 रन पर लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

कप्तान पंत और इम्पैक्ट सब आयुष बडोनी ने ऐसे में तेजी से टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ग्रीन की गेंद पर 10(9) रन बनाकर कार्तिक त्यागी के हाथों लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन को कार्तिक त्यागी ने रमनदीप सिंह के हाथों कैच करा दिया। 95 रन पर लखनऊ ने चार विकेट गंवा दिए थे। अब्दुल समद और तेजी से बल्लेबाजी कर रहे बडोनी लखनऊ को 100 रन के पार ले गए। 104 के स्कोर पर समद को अनुकूल रॉय ने बोल्ड कर दिया। समद 2(4) रन बना सके।

मुकुल चौधरी ने पलटी लखनऊ के लिए हारी बाजी

16 ओवर में लखनऊ ने 7 विकेट पर 128 रन बना लिए थे। जीत के लिए 24 गेंद में लखनऊ को 54 रन और बनाने थे। ऐसे में 21 साल के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने छक्कों की झड़ी लगा दी। एक-एक करके उन्होंने 7 छक्के जड़ दिए और अपना पहला आईपीएल अर्धशतक 26 गेंद में 2 चौके और 7 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए लखनऊ को 14 रन बनाने थे। चौधरी ने आतिशी बल्लेबाजी करके एलएसजी को अंतिम गेंद पर एक रन भागकर 3 विकेट से जीत दिला दी। ये लखनऊ की लगातार दूसरी जीत है। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। एक-एक विकेट सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरन ग्रीन के खाते में गया। चौधरी 27 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे।

प्लेयर ऑफ द मैच:

27 गेंद में 54 रन की यादगार पारी खेलने वाले मुकुल चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article