RR vs MI IPL 2026 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में आज 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला 11-11 ओवर का कर दिया गया है। ईडेन गार्डन्स में खेले गए पंजाब बनाम कोलकाता का मैच पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है। लेकिन यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन पहली बार इस मैदान पर उतरने वाली है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दो मैच में दो मुकाबला जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ नंबर 3 पर है। वहीं अपने छठे ट्रॉफी की तलाश में मुंबई इंडियंस की टीम दो मैच में एक जीत के साथ छठे पायदान पर है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो इस मैदान पर यह सीजन का दूसरा मुकाबला है। इस मैदान पर ज्यादा रन बनते नहीं है। पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम 127 रन पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में राजस्थान ने केवल दो विकेट खोकर 12.1 ओवर में जीत हासिल कर ली थी। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां 3 बार जीती है। इतने ही मैच चेज करने वाली टीम जीती है, इसलिए इस मैदान पर टॉस की भूमिका उतनी अहम नहीं है। हेड टू हेड में मुंबई के पास एडवांटेज है। अब तक खेले गए मुकाबले में मुंबई 16 और राजस्थान 14 है। यानी मुकाबला कांटे का होने वाला है।
गुवाहाटी में मौसम का हाल
आज के मौसम की बात करें तो 2 बजे से 4 बजे के बीच बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान इसकी संभावना ना के बराबर है। शाम 6 बजे बारिश की संभावना घटकर 21 प्रतिशत है जबकि टॉस के समय इसका प्रतिशत 6 है।कब शुरू होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मैच (RR vs MI Match Timing)
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला 10.10 बजे से शुरू हो गया।
कितने बजे होगा राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस (RR vs MI Match Toss Timing)
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच का टॉस 9.55 में हुआ जहां मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
कौन जीता राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस आज के मैच का टॉस (Who Won Today RR vs MI Match Toss)
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में टॉस कौन जीता।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें Rr vs Mi Live Score छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
