क्रिकेट

IND vs PAK: दोबारा कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, सौरव गांगुली ने लगा दी मुहर (वीडियो)

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम एक बार पाकिस्तान को हरा चुकी है, लेकिन भारतीय फैंस का मन अभी भरा नहीं हैं। उनके मन में सबसे बड़ा सवाल है कि दोबारा कब ये दोनों टीम भिड़ेगी। इसको लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जवाब दिया। चलिए जानते हैं कि कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

Image

भारत-पाकिस्तान (साभार-AP)

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की टीम अब तक 9 बार खेल चुकी है। 9 में से 8 बार भारत ने बाजी मारी है, जबकि केवल एक बार, साल 2021 में पाकिस्तान को जीत मिली है। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस के बीच क्रेज इतना ज्यादा है कि उनका मन नहीं भरता। यही कारण है कि एक बार फैंस के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारत-पाकिस्तान की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोबारा खेलने वाली है। इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया। लेकिन दोबारा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो, इसके सबसे सबसे पहले पाकिस्तान को सुपर-8 के क्वालीफाई करना होगा।

पाकिस्तान कैसे करेगी सुपर-8 में क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला दोबारा होगा या नहीं, यह सबसे पहले निर्भर करता है, पाकिस्तान और नामीबिया के मैच परिणाम पर। पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मुकाबला 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। अगर पाकिस्तान इस मुकाबले को जीत लेता है तो वह सुपर-8 में क्वालीफाई कर जाएगा। इस ग्रुप से भारतीय टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।

क्या सुपर-8 में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

अब सवाल उठता है कि क्या सुपर-8 राउंड में भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा तो इसका जवाब है, नहीं। पाकिस्तान की टीम दूसरे ग्रुप यानी ग्रुप (Y) में है, इसलिए इस बात की कोई संभावना नहीं है कि इस राउंड में दोनों दोबारा भिड़ें। गांगुली से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा 'दोनों सुपर-8 में तो नहीं खेलेंगे, लेकिन इंतजार कीजिए, दोनों दोबारा इस वर्ल्ड कप में भिड़ सकते हैं।

दोबारा कब होगा भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan Match Date)

सुपर-8 में भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न हो, लेकिन अगर ये दोनों टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो जाए तो यह बात पक्की है कि दोनों सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगे। सौरव गांगुली ने भी एएनआई को दिए गए अपने जवाब में कहा कि दोनों सेमीफाइनल में एक-दूसरे से दोबारा खेल सकते हैं। आपको बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबला 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article