क्रिकेट

KKR vs SRH IPL 2024 Final: अगर टाई हुआ कोलकाता- हैदराबाद के बीच खिताबी मुकाबला तो कैसे होगा विजेता का चयन? जानें

What happens in KKR vs SRH becomes tie: आईपीएल 2024 के फाइनल में जब दो बड़ी टीमें टकराएंगे तो मुकाबला अंत तक जाने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच टाई भी हो सकता है। ऐसा होता है तो मैच का नतीजा कैसे निकलेगा आइए जानते हैं।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- BCCI)

What happens in KKR vs SRH becomes tie: आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें दमखम दिखाने वाली है। दोनों का क्रिकेट खेलने का तरीका खास है और खिताबी मुकाबले में जब ये दोनों लड़ेंगे तो ये अंतिम ओवर तक जा सकता है।

केकेआर और एसआरएच तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहे और ये सिर्फ दो टीमें नहीं थीं, जिन्होंने अपने तरीके से परिणाम दिए, बल्कि पिछले दो महीनों में अपने आक्रामक और निडर क्रिकेट ब्रांड ने पूरे देश में दर्शकों का मनोरंजन किया है। ऐसे में फाइनल में भी एंटरटेनमेंट की कसर ये दो टीमें नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में मैच टाई भी हो सकता है।

क्या होगा अगर टाई हो जाए मैच?

यदि 2019 विश्व कप फाइनल की तरह 2024 आईपीएल फाइनल भी टाई पर समाप्त होता है, तो मैच सुपर ओवर में चला जाएगा। हालांकि, इसमें एक बड़ा अंतर है। अगर मैच टाई होता है तो सुपर ओवर खेला जाएगा और अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है तो एक और सुपर ओवर खेला जाएगा। ऐसे में विजेता का चयन बाउंड्री के माथ्यम से नहीं किया जाने वाला है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article