WI vs SA, West Indies vs South Africa 2nd T20 Match Live Streaming Online: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 अगस्त को खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। वेस्टइंडीज की टीम लगातार दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी और सीरीज पर कब्जा भी जमाना चाहेगी। वहीं, एडन मार्करम की कप्तानी वाली टीम दक्षिण अफ्रीका भी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी और सीरीज की बढ़त को 1-1 से बराबर करना चाहेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों फेल रहे थे, लेकिन विंडीज की बात करें तो टीम के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी और बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत कर टीम को जीत दिलाई थी। निकोलस पूरन और शाई होप ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब से खेला जाएगा (West Indies vs South Africa 2nd T20 Match Date)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 सोमवार (26 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs South Africa 2nd T20 Match Venue)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs South Africa 2nd T20 Match Time)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस रात 12.00 बजे होगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs South Africa 2nd T20 Match On Tv)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs South Africa 2nd T20 Match Live Streaming)
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और वेबसाइट पर की जाएगी।
