क्रिकेट

तीसरे टी20 मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज रिची रिचर्ड्सन ने धर्मशाला में मनाई शादी की सालगिरह

वेस्टइंडीज के दिग्गज ने तीसरे मुकाबले से पहले धर्मशाला में अपनी संगीत का जादू बिखेरा और अपने टैलेंट से फैंस का मन मोह लिया। उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

रिची रिचर्ड्सन (साभार-X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान, सर रिची रिचर्डसन इन दिनों हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज, धर्मशाला में हैं। वह यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए पहुंचे हुए हैं, जो रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। फिलहाल 3 मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और तीसरा मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

इससे पहले रिचर्ड्सन ने अपनी शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया। इस मौके पर शानदार करियर के लिए जाने जाने वाले रिचर्डसन का एक अलग ही रूप फैंस के सामने आया है। उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्रिकेट लेजेंड ने अपनी पत्नी के साथ इस खास मौके पर संगीत के साथ चार चांद लगा दिया। उन्होंने गिटार बजाने के साथ-साथ अपनी पत्नी के लिए गाना भी गाया। उनका यह रुप देखकर फैंस हैरान नजर आए। वेस्टइंडीज के इस हिडन टैलेंट को देखकर फैंस में गजब का उत्साह देखा गया। फैंस के लिए एक महान खिलाड़ी को एक कलाकार के रूप में देखना अलग तरह का एक्सीपीरिएंस रहा।

अपनी बैटिंग के लिए फेमस रिचर्डसन गिटार बजाने और गाने का भी शौक रखते हैं। उनका यह परफॉर्मेंस बताता है कि क्रिकेट के मैदान के बाहर भी उनके पास कितना अद्भुत टैलेंट है। रिचर्डसन मैच के लिए धर्मशाला पहुंचे कई क्रिकेट दिग्गजों में से एक हैं। उनका यह अनोखा अंदाज़ धर्मशाला के शांत माहौल में एक नई ऊर्जा लेकर आया है। तीसरे टी20 मुकाबले में फैंस उन्हें कमेंट्री करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।

Poonam Sharma
पूनम शर्मा author

पूनम शर्मा ने एचपीयू से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की है, करीब 2 साल से टाइम्स नेटवर्क के लिए हिमाचल ब्यूरो के रूप में काम कर रही हैं, 2008 में इंडिया टीवी से विशेष संवाददाता के रूप में अपना करियर शुरू किया था, पूनम को राजनीति, खेल, व्यवसाय और सिनेमा की ताज़ा ख़बरें कवर करना पसंद है।

और पढ़ें
End of Article