क्रिकेट

VIDEO: ओली पोप के होश उड़ गए, पैट कमिंस ने डाली साल की 'बेस्ट बॉल'

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 20, 2023, 02:25 PM IST

Best ball of the Year, Pat Cummins dismiss Ollie Robinson, ENG vs AUS 1st Ashes Test: बर्मिंघम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओली रॉबिनसन मैच के चौथे दिन जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्हें पैट कमिंस की एक ऐसी गेंद का सामना करना पड़ा जिसे इस साल की सर्वश्रेष्ठ गेंद बताया जा रहा है।

Image

ओली पोप हुए बोल्ड (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच
  • पैट कमिंस ने की 'साल की सर्वश्रेष्ठ गेंद'
  • इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप हुए बोल्ड

'Best ball of the Year', ENG vs AUS 1st Test, Ashes 2023: एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चार दिनों का खेल हो चुका है और इन चार दिनों में टेस्ट क्रिकेट का वही रोमांच देखने को मिला जिसके लिए एजबेस्टन (बर्मिंघम) के मैदान पर भारी संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंचे हैं। इस टेस्ट मैच के चौथे दिन जब इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई तब टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ओली पोप को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एक ऐसी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा, जिसे अब लोग इस साल की सर्वश्रेष्ठ गेंद बता रहे हैं।

मामला इंग्लैंड की दूसरी पारी का है। मेजबान टीम 27 रन के स्कोर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा चुकी थी। अब ओली पोप और जो रूट क्रीज पर थे। इन दोनों पर जिम्मेदारी थी कि वे यहां से पारी को संभालें। लेकिन 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक ऐसी तेज रफ्तार यॉर्कर डाली की ओली पोप को कुछ समझ नहीं आया, वो शॉट खेलने की स्थिति में भी नहीं थे और बोल्ड हो गए। इस गेंद को 'बॉल ऑफ द इयर' (Ball of the Year) कहा जा रहा है।

देखिए पैट कमिंस की उस शानदार गेंद का वीडियो

इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 273 रन पर सिमटी। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन ल्योन और कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 4-4 विकेट हासिल किए। जबकि जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिया।

इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का लक्ष्य रखा। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 विकेट गंवाते हुए 107 रन बना लिए थे। अभी भी मेहमान टीम जीत से 174 रन दूर है, जबकि इंग्लैंड की टीम को अंतिम दिन जीत के लिए 7 विकेट और गिराने हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article