Virat Kohli 50th ODI Century: विराट कोहली विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पांच मैचों में 118 की औसत से 354 रन बनाए हैं और वे भारत के टॉप स्कोरर भी हैं। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ जैसे ही अपना 48वां वनडे शतक बनाया। तभी से उनके 50वें वनडे अर्धशतक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। विराट पिछले मैच में 49वें शतक के बेहद करीब आ गए थे लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए।
महान सुनील गावस्कर ने अब उस तारीख और स्थान की भविष्यवाणी की है जहां विराट कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे और अपना 50वां वनडे शतक बनाएंगे। गावस्कर के मुताबिक इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ 29 अक्टूबर को लखनऊ और 2 नवंबर को मुंबई में खेले जाने वाले भारत के अगले दो मैचों में विराट कोहली सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे।
कोहली इस दिन जड़ेंगे 50वां शतक
सुनील गावस्कर के मुताबिक चेज मास्टर विराट कोहली 5 नवंबर 2023 को क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का वनडे में सबसे ज्यादा शतक का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे और 50वां शतक जड़ देंगे। कोहली का 5 नवंबर को जन्मदिन भी है। इस दिन भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच खेलेगी।
कोहली के लिए जन्मदिन से अच्छा अवसर नहीं हो सकता- गावस्कर
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि - "कोहली ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 50वां एकदिवसीय शतक लगाएंगे और उनके जन्मदिन से बेहतर अवसर क्या होगा? कोलकाता पहुंचने से पहले उनके पास अपना 49वां शतक लगाने के लिए दो गेम हैं।उन्होंने आगे कहा कि 'ईडन गार्डन्स रन-स्कोरिंग के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है,जब आप वहां शतक लगाते हैं क्योंकि कोलकाता की भीड़ आपका खड़े होकर अभिनंदन करती है और आपके लिए जयकार करती है हवा सीटियों और तालियों से भर जाती है।'
