क्रिकेट

भगवान के रिकॉर्ड की बराबरी से चूके किंग ऑफ चेज, कीवियों के खिलाफ मचाया धमाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 22, 2023, 10:38 PM IST

विराट कोहली ने एक बार टीम को मुश्किल से उबारते हुए विश्व कप में जीत दिलाई और टीम इंडिया को अंक तालिका में टॉप पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया। लेकिन सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की बराबरी से 5 रन के अंतर से चूक गए।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

धर्मशाला: विश्व कप 2023 में किंग कोहली का धमाल कीवियों के खिलाफ धर्मशाला में भी जारी रहा। विराट कोहली ने एक बार फिर मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई। इस कोशिश में विराट दुर्भाग्यशाली रहे और टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचाने के बाद पवेलियन लौट गए। विराट 95 रन बनाने के बाद शतक जड़ने की कोशिश में लपके गए और पवेलियन लौट गए।

लगातार दूसरा शतक जड़ने से चूके

किंग ऑफ चेज के नाम से मशहूर विराट ने अपनी इस काबीलियत का एक बार फिर प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। विराट ने अपनी 95 रन की पारी के दौरान 104 गेंद का सामना किया और इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के जड़े। विराट अगर शतक जड़ने में सफल होते तो वो वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। सचिन के नाम 49 शतक हैं वहीं विराट के खाते में 48 एकदिवसीय शतक हैं।

विश्व कप के दौरान तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड

विश्व कप से पहले ही कई क्रिकेट पंडित विराट कोहली के सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। अगर सचिन ये कारनामा करने में सफल होते हैं तो वो वनडे क्रिकेट इतिहास में शतकों का पचासा जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article