क्रिकेट

IND vs SA: क्या द.अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे विराट कोहली? सामने आया बड़ा अपडेट

Virat Kohli out of South Africa t20: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दोनो सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इसे लेकर आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो सकता है।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

Virat Kohli out of South Africa t20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है। इस व्हाइट बॉल सीरीज से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में संपन्न विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टी20 और वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली ने ब्रेक लेने के अपने फैसले की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को दे दी है। भारत दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और उसके बाद दो टेस्ट मैच खेलेगा।हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस का मानना है कि कोहली का टेस्ट मैचों में खेलना तय है।

कोहली ने खुद लिया ब्रेक लेने का फैसला

इंडियन एक्सप्रेस को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि “उन्होंने (कोहली ने) बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है और वह उनसे इस बारे में संपर्क करेंगे कि वह आगे कब सफेद गेंद क्रिकेट खेलना चाहते हैं। फिलहाल उन्होंने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि वह रेड-बॉल क्रिकेट खेलेंगे, जिसका मतलब है कि वह दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं।'

रोहित पर कोई स्पष्टता नहीं

इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि रोहित - जिन्होंने फाइनल में हार से पहले विश्व कप में लगातार 10 जीत दिलाने वाली भारतीय टीम की कप्तानी की इस सीरीज के चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। रोहित भी वर्ल्ड कप के बाद ब्रेक पर यूनाइटेड किंगडम में हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article