क्रिकेट

Virat Kohli Record: आईपीएल में कोहली ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, अब पीछे छूटे रोहित शर्मा

Virat Kohli Record: विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल गए। रोहित ने इसी सीजन यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Image

विराट कोहली रिकॉर्ड (साभार-X)

Virat Kohli Record: विराट कोहली बैटिंग करने उतरे और कोई रिकॉर्ड न बने ऐसा 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' ही होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी विराट कोहली भले केवल 28 रन ही बना पाए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चेन्नई के खिलाफ इस मैच में विराट 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने शिवम दुबे के हाथों कैच करवाया। दुबे ने कोहली को उस वक्त जीवनदान दिया था, जब वह 7 रन के निजी स्कोर पर थे। लेकिन विराट इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और केवल 21 रन जोड़ने के बाद चलते बने।

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

28 रन की इस पारी के दम पर विराट कोहली ने किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। विराट के अब चेन्नई के खिलाफ 35 पारी में 1,174 रन हो गए। यह किसी भी एक टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक रन है। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए हैं।

पिछले 10 साल की बात करें तो विराट चेन्नई के खिलाफ खासे सफल रहे हैं। 12 पारी में अब चेन्नई के खिलाफ विराट के नाम 417 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़ा।

खिलाड़ीरन
विराट कोहली 1174 रन (चेन्नई के खिलाफ)
रोहित शर्मा 1161 (कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ)
विराट कोहली 1159 (पंजाब किंग्स के खिलाफ)

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत

आईपीएल 2026 की शुरुआत विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में किया था। हैदराबाद के खिलाफ मैच में विराट ने 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंद में नाबाद 69 रन की पारी खेली थी। इस पारी में विराट ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए थे। विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और इस सीजन वह 9,000 रन के माइलस्टोन के करीब हैं। 269 आईपीएल मैच में विराट फिलहाल 8,758 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article