क्रिकेट

हद कर दी..छक्का लगाकर जीत दिलाने की ऐसी खुशी, अंपायर को जड़ दिया बल्ला, देखिए VIRAL VIDEO

Viral Video Of Zimbabwe Cricket: क्रिकेट में सफलताएं जब मिलती हैं तो खिलाड़ी उस पल अपने होश खो देते हैं और जश्न का जो तरीका समझ आता है, वो वैसा ही करते हैं। जिम्बाब्वे घरेलू क्रिकेट के एक मैच में आखिरी गेंद पर बल्लेबाज ने छक्का लगाकर जीत दिलाई तो उसका जश्न अनोखा ही रहा। इतना अनोखा कि अंपायर को ही घायल कर दिया।

Image

जिम्बाब्वे में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर घायल (Screengrab/X)

KEY HIGHLIGHTS
  • जिम्बाब्वे क्रिकेट का वीडियो हुआ वायरल
  • घरेलू क्रिकेट मैच में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिलाई जीत
  • जीत के जश्न में अंपायर को ही घायल कर डाला

Zimbabwe Cricket Viral Video: जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट मैच में कुछ ऐसा हो गया कि अब उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला जिम्बाब्वे की नेशनल प्रीमियर लीग का है जहां रेनबो क्रिकेट टीम का मुकाबला सोगो रेंजर्स टीम से चल रहा था। मैच अंतिम क्षणों में जा पहुंचा था और 230 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही रेनबो टीम 6 विकेट खोकर 226 रन बना चुकी थी। अब उसे आखिरी गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।

सोगो रेंजर्स की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रेयान बर्ल गेंदबाजी करने आए सामने खड़े बल्लेबाज फ्रांसिस सैंड ने इस अंतिम गेंद पर जोरदार अंदाज में छक्का जड़ दिया। उनकी टीम ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली थी। इस जीत की खुशी इतनी ज्यादा थी कि बल्लेबाज ने जश्न ने बल्ला उठाकर पिच के दूसरे छोर पर फेंक दिया।

दूसरे छोर पर ग्राउंड अंपायर दूसरी तरफ देख रहे थे, तभी पीछे से भारी-भरकम बल्ला उड़ता हुआ आया और उनके पैर से जा टकराया। 22 गज से ज्यादा दूरी पूरी रफ्तार से तय करता हुआ बल्ला यहां तक आया था तो चोट भी लगनी ही थी। वो घायल हो गए और ऐसा वीडियो में भी साफ नजर आया। यहां देखिए उस वाकये का पूरा वीडियो..

इसके बाद विजयी टीम के सभी खिलाड़ी मैदान पर आकर जश्न मनाने लगे थे, लेकिन किसी को भी सुध नहीं थी कि बल्लेबाज के उस खतरनाक जश्न ने अंपायर को घायल कर दिया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article