क्रिकेट

'सोशल मीडिया पर भरोसा ना करें'..बिगड़ते स्वास्थ्य और वायरल वीडियो पर पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने चुप्पी तोड़ी

Vinod Kambli on viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज विनोद कांबली बेशक आज एक स्टार जैसी जिंदगी नहीं जी रहे हैं और सुर्खियों से दूर रहते हैं। लेकिन जब हाल में एक वायरल वीडियो के जरिए बताया जाने लगा कि उनकी सेहत बहुत खराब हो चुकी है, तो इस पर कांबी शांत नहीं रहे और अपनी चुप्पी तोड़ दी।

Image

विनोद कांबली (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने चुप्पी तोड़ी
  • खराब स्वास्थाय वाले वायरल वीडियो पर बोले कांबली
  • सोशल मीडिया पर भरोसा ना करने की नसीहत दी

हाल में एक काफी चिंताजनक वीडियो वायरल हुआ था जिसने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) के स्वास्थ्य को लेकर फैंस को परेशान कर दिया था। उस वीडियो में विनोद कांबली ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और उन्हें मोटरसाइकिल का सहारा लेकर खड़ा होने की जरूरत पड़ रही थी। बाद में वहां मौजूद लोगों द्वारा मदद करके उनको बिल्डिंग के अंदर ले जाया गया था। अब विनोद कांबली ने खुद बयान देकर उस वीडियो को भ्रामक बताया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक विनोद कांबली ने अपने स्कूल के दोस्त रिकी और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अंपायर मार्कस के साथ हाल में कुछ घंटे बिताए और खुलासा किया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी पुराना है और अब वो बिल्कुल ठीक हैं। मार्कस के मुताबिक कांबली ने कहा, "मैं ठीक हूं। सोशल मीडिया पर भरोसा ना करें।"

मार्कस ने बताया कि, "जब हम उससे मिले तो वो खुश था। वो बेहतर हो रहे हैं और पहले से काफी ठीक स्थिति में हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है वो अब काफी पुराना हो चुका है। अब उनका पेट निकला हुआ नहीं है और वो ठीक से खाना भी खाते हैं। परिवार में सब मौजूद थे और माहौल का लुत्फ उठा रहे थे। उनका बेटा क्रिस्टियानो जो अपने पिता की ही तरह बाएं हाथ का बल्लेबाज है, वो उनसे बैटिंग टिप्स ले रहा था।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article