क्रिकेट

अपमानजनक टिप्पणियां, कोहली-हेड कहासुनी के बाद पत्नी ने सुनाई आपबीती

विराट कोहली और हेड के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस पूरे मसले पर हेड की पत्नी की प्रतिक्रिया आई है जिसने ट्रोलर्स के बारे में बात की है जो इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें निशाान बना रहे हैं।

Image

ट्रेविस हेड और विराट कोहली (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने आरोप लगाया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान उनके पति की भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली के साथ मैदान पर हुई कहासुनी के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपमानजनक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। पिछले शुक्रवार को हैदराबाद में खेले गए मैच में हेड और कोहली के बीच कहासुनी हो गई थी। कोहली ने मैच समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हराया था।

जेसिका ने कहा कि तब से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपमानजनक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। जेसिका ने ’द एडिलेड एडवर्टाइजर’ से कहा, ’’ऐसा लगता है कि जिस तरह से विश्व कप के बाद दुर्व्यवहार किया गया था, वह फिर से दोहराया जा रहा है।’’ यह बात उन्होंने 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल के संदर्भ में कही जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और हेड ने 137 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।

जेसिका ने कहा, ’’मैं सुबह उठी तो मैंने देखा कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार संदेश आ रहे हैं। वे मेरे दोस्तों और परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।’’ बीते आरसीबी बनाम हैदराबाद मैच के दौरान हेड और विराट के बीच कहासुनी हो गई थी। मैच के बाद जब हेड हाथ मिलाने विराट के पास आए तो कोहली बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। इसके बाद कोहली के इस व्यव्हार को लेकर क्रिकेट वर्ल्ड दो गुटों में बंट गया था। पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली को हेड से हाथ मिलाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ’’उस बात को वहीं पर खत्म कर देना चाहिए था। उन्हें हाथ मिलाकर उसे भूल जाना चाहिए

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article