क्रिकेट

RCB vs GT: आज विराट कोहली के लिए खास दिन, धमाकेदार T20 रिकॉर्ड से बस इतने रन दूर

IPL 2025, RCB vs GT, Virat Kohli Approaching Huge Record: आईपीएल 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर टिकी होंगी जो एक बड़े टी20 रिकॉर्ड से बस कुछ ही कदम दूर हैं।

Image

विराट कोहली बड़े टी20 रिकॉर्ड के करीब

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज बड़ा मुकाबला
  • बेंगलुरू की टक्कर गुजरात की टीम से होगी
  • विराट कोहली बड़े टी20 रिकॉर्ड के करीब

Aaj Ka IPL Match, RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सत्र का पहला मैच खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैदान पर भिड़ंत होगी गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) की। दोनों टीमों में एक से एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं, लेकिन जिस एक खिलाड़ी पर करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी रहेंगी, वो एक बार फिर भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ही होंगे। आज के दिन इसकी वजह और भी खास है, क्योंकि विराट आज एक बड़े टी20 रिकॉर्ड से कुछ ही रन के फासले पर खड़े हैं।

वनडे अंतरराष्ट्रीयक्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट में भी समान रूप से शानदार प्रदर्शन किया है। वो कभी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाकर टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और इस टूर्नामेंट में वो 8000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। आईपीएल में 8 हजार का आंकड़ा पार करने वाले वो अकेले बल्लेबाज हैं। अब आज वो एक बहुत खास टी20 रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं।

विराट बनाएंगे ये खास रिकॉर्ड

आज जब आईपीएल 2025 में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होगा तब विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने से सिर्फ 24 रन दूर होंगे। वो इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और टी20 में 13000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

विराट का टी20 करियर

विराट कोहली ने 2007 में अपने टी20 डेब्यू के बाद से अब तक खेली गई 384 पारियों में 12976 रन बनाए हैं। विराट ने 2007 में दिल्ली के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने लीग के उद्घाटन संस्करण में आरसीबी के लिए अपना डेब्यू किया था। विराट ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article