क्रिकेट

अंपायर से ठिठोली टिम डेविड पर पड़ी भारी, हार्दिक पर भी बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

आईपीएल में रविवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज की। इस मैच के 18वें ओवर में टिम डेविड ने अंपायर से गेंद लेकर उसके आकार के बारे में शिकायत की थी। अब उन पर बीसीसीआई की तरफ से जुर्माना लगाया गया है।

Image

टिम डेविड (साभार-X)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु का मुकाबला कई मायनों में खास बन गया। रिकॉर्ड के साथ-साथ इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटी जो हर मैच में नहीं होता है। मुंबई के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिनिशर टिम डेविड पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। एमआई के खिलाफ मैच के दौरान डेविड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-1 का दोषी पाया गया है। इसके एवज में उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है जबकि एक डिमेरिट प्वाइंट भी उनके खाते में एड हो गया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना लगाया गया है।

18वें ओवर की घटना

टिम डेविड ने आरसीबी की पारी के दौरान 18वें ओवर में हार्दिक की गेंद पर मिड विकेट पर छक्का मारा। शॉट इतनी ताकतवर थी कि गेंद थोड़ी टेढ़ी हो गई। इस दौरान देखा गया कि टिम डेविड गेंद लेकर अंपायर को बता रहे हैं कि इसका आकार बदल चुका है। अंपायर उनसे गेंद लेने की लाख कोशिश करते रहे, लेकिन टिम डेविड लगातार गेंद के आकार के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने इशारा भी किया कि गेंद के आकार को चेक किया जाए। नियम के तहत इस पर कोई भी निर्णय अंपायर ले सकते हैं। खिलाड़ी को इसका अधिकार नहीं है। यही कारण है कि उन्हें लेवल-1 का दोषी पाया गया है।

इस मुकाबले में वह अकेले नहीं हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी स्लो-ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। स्लो-ओवर रेट की बात करें तो आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन पहली बार मुंबई इंडियंस ने ऐसा किया है। यही कारण है कि उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉप थ्री के अर्धशतकीय पारी के दम पर 240 का स्कोर खड़ा किया और बाद में मुंबई इंडियंस को 222 के स्कोर पर रोक दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!