क्रिकेट

कांउटी क्रिकेट में हाथ आजमाने पहुंचा भारतीय टी20 टीम का ये धाकड़ प्लेयर

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले टीम इंडिया के धाकड़ युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा भी काउंटी क्रिकेट में हाथ आजमाने पहुंचे हैं। जानिए किस टीम के लिए और कब खेलते आएंगे नजर?

Image

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा

हैम्पशर (ब्रिटेन): युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने रोथसे काउंटी चैंपियनशिप में चार मैच खेलने के लिए हैम्पशर के साथ अनुबंध किया है जो 22 जून से एक अगस्त के बीच खेले जाएंगे। हैदराबाद का बाएं हाथ का ऑलराउंडर हैम्पशर के अगले चार मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेगा जिसकी शुरुआत 22 से 25 जून को चेम्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ होने वाले मैच से होगी।

ऐसा रहा है वर्मा का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर

बाईस वर्षीय वर्मा ने 25 टी20 सहित 29 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने दो शतकों के साथ 749 रन बनाए हैं। उनक नाम तीन अर्धशतक भी हैं। वर्मा ने 2019 में टी20 प्रारूप में शुरुआत की और 2022 आईपीएल सत्र से पहले मुंबई इंडियंस ने उनका चयन किया। तब से उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 54 मैच में 37.47 के औसत और 144.41 के स्ट्राइक रेट से लगभग 1,500 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्द्धशतक शामिल हैं।

हैम्पशर ने जताई तिलक के जुड़े पर खुशी

हैम्पशर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स वाइट ने कहा,'अगले चार काउंटी चैंपियनशिप मैच के लिए तिलक का उपलब्ध होना शानदार है। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिसने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मंच और आईपीएल में बड़ा प्रभाव डाला है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह इस गर्मी में हैम्पशर के लिए क्या कर सकते हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article