Ranji Trophy, PUN vs ASM: असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के लिए नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, जानिए क्या है वजह

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल रविवार से असम के खिलाफ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के मुकाबले में पंजाब की टीम के लिए नहीं खेलेंगे। जानिए क्या है वजह?

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल असम के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में रविवार से होने वाले पंजाब के रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाफ टीम के दूसरे मैच में हालांकि उनके खेलने की संभावना है। असम के खिलाफ मैच में पंजाब की कमान भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन संभालेंगे।

Shubman Gill

शुभमन गिल(फोटो क्रेडिट BCCI X)

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिला है रणजी मैच खेलने का निर्देश

राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से कम से कम एक रणजी मैच खेलने को कहा है। इसी के तहत रविंद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की ओर से मैदान में उतर रहे हैं। गिल के पहले मैच से बाहर रहने की वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

End of Feed