क्रिकेट

हिटमैन रोहित शर्मा बने मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर सुपरमैन, पुलिस ने किया जुर्माना

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर तेज गति से कार चलाने के लिए जुर्माना किया गया है।

Image

रोहित शर्मा

पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से लेम्बोर्गिनी उरुस चलाने के लिए दो चालान काटे गए और उन पर 4000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राजमार्ग पुलिस अधीक्षक लता फड़ ने कहा कि घटना मंगलवार को हुई और जुर्माना अगले दिन जमा कर दिया गया।

ओवरस्पीडिंग के लिए लगा जुर्माना

सब इंस्पेक्टर अमोल पोवार ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरे में कामशेत सुरंग के पास उनकी लग्जरी कर की गति 117 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई जो 105 किमी प्रति घंटे की निर्धारित गति सीमा से बहुत अधिक है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सोमाटेन फाटा के पास कार की गति 111 किमी प्रति घंटे थी।

बांग्लादेश को दी सात विकेट से मात

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम हुभारत में गुरुवार को यहां विश्व कप मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया। रोहित शर्मा ने जीत के लिए 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 गेंद पर 48 रन की पारी खेला। वो अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। भारतीय टीम ने 257 रन के लक्ष्य को 51 गेंद और 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 103 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया 8 अंक के साथ दूसरे पायदान पर अंकतालिका में काबिज है।

(भाषा इनपुट के साथ)

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें