20 टीमों का यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से 29 दिनों तक आठ स्थानों (भारत में पांच और श्रीलंका में तीन) पर आयोजित किया जाएगा। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), अरुण जेटली स्टेडियम (नई दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो), सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (कोलंबो) और पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) में मैच खेले जाएंगे। यहाँ टी20 विश्व कप के मैचों के लाइव क्रिकेट स्कोर (LIVE
ग्रुप मैच के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेंगी। इसके बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 3 मार्च को खेला जाना है, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए बारिश होने की स्थिति में नतीजे तक पहुंचने के लिए दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के लिए कम से कम 10 ओवर की बैटिंग जरूरी होगी। आईसीसी रिजर्व डे का भी ऐलान कर सकती हैं।
तो तैयार हो जाइए, 55 रोमांचक मुकाबले और दो मेजबान देशों की धरती पर होने वाली जबरदस्त T20 टक्कर के लिए, जो हर दिन जुनून को नई ऊंचाई देंगी। इन रोमांचक पलों का लुत्फ उठाने के लिए जुड़े रहिए Times Now Navbharat के साथ।
डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई
टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले मैचों का समय सुबह 11 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे निर्धारित किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई
सुरक्षा कारणों के चलते बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने कई स्तर की बैठक की, जिसमें बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा और अंत में ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले का सबसे बड़ा विवाद रहा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड को शामिल किया है। स्कॉटलैंड ग्रुप-सी में बांग्लादेश की जगह मैच खेलेगी।
इस बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण खेला जाएगा। पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था। साउथ अफ्रीका होस्ट नेशन रहा था।
अभी तक तीन देश दो-दो बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी हैं। भारत ने साल 2007 और 2024 में , इंग्लैंड ने 2010 और 2022 ने खिताब जीता है। तीसरी टीम वेस्टइंडीज है, जिसने 2012 और 2016 में खिताब अपने नाम किया है।
नहीं, अब तक जितने भी होस्ट नेशन हुए हैं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है। साथ ही एक टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत पाई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल चार ग्रुप हैं। हर ग्रुप में पांच टीमों को रखा गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए में हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने उद्घाटन संस्करण का खिताब जीता था। हारने वाली पाकिस्तान की टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला 15 फरवरूी को खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होगा।