| Team | P | W | L | Pts | NRR | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | South Africa | 3 | 3 | 0 | 6 | +2.259 |
| 2 | India | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.106 |
| 3 | West Indies | 3 | 1 | 2 | 2 | +0.993 |
| 4 | Zimbabwe | 3 | 0 | 3 | 0 | -3.415 |
| Team | P | W | L | Pts | NRR | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | England | 3 | 3 | 0 | 6 | +1.096 |
| 2 | New Zealand | 3 | 1 | 1 | 3 | +1.390 |
| 3 | Pakistan | 3 | 1 | 1 | 3 | -0.123 |
| 4 | Sri Lanka | 3 | 0 | 3 | 0 | -1.950 |
| Team | P | W | L | Pts | NRR | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | India | 4 | 4 | 0 | 8 | +2.500 |
| 2 | Pakistan | 4 | 3 | 1 | 6 | +0.976 |
| 3 | USA | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.788 |
| 4 | Netherlands | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.217 |
| 5 | Namibia | 4 | 0 | 4 | 0 | -3.108 |
| Team | P | W | L | Pts | NRR | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Zimbabwe | 4 | 3 | 0 | 7 | +1.506 |
| 2 | Sri Lanka | 4 | 3 | 1 | 6 | +1.741 |
| 3 | Australia | 4 | 2 | 2 | 4 | +1.523 |
| 4 | Ireland | 4 | 1 | 2 | 3 | +0.150 |
| 5 | Oman | 4 | 0 | 4 | 0 | -4.845 |
| Team | P | W | L | Pts | NRR | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | West Indies | 4 | 4 | 0 | 8 | +1.874 |
| 2 | England | 4 | 3 | 1 | 6 | +0.201 |
| 3 | Scotland | 4 | 1 | 3 | 2 | +0.184 |
| 4 | Italy | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.020 |
| 5 | Nepal | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.349 |
| Team | P | W | L | Pts | NRR | |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | South Africa | 4 | 4 | 0 | 8 | +1.943 |
| 2 | New Zealand | 4 | 3 | 1 | 6 | +1.227 |
| 3 | Afghanistan | 4 | 2 | 2 | 4 | +0.889 |
| 4 | United Arab Emirates | 4 | 1 | 3 | 2 | -1.364 |
| 5 | Canada | 4 | 0 | 4 | 0 | -2.426 |
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल में लीग राउंड के दौरान हर जीतने वाली टीम को दो पॉइंट्स मिलेंगे, हारने वाली टीम को कोई पॉइंट नहीं दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर मैच टाई होता है, तो रिजल्ट सुपर ओवर के जरिए निकाला जाएगा और सुपर ओवर टाई होने पर यह तब तक होता रहेगा, जब तक मैच का रिजल्ट नहीं आ जाए।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 पॉइंट्स टेबल में अगर दो टीमों के एक जैसे पॉइंट्स रहते हैं, तो ऐसे में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम को तरजीह मिलेगी। लीग राउंड से जब 8 टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, तो वहां भी कुछ इसी तरह टीमों को पॉइंट्स दिए जाएंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल में सुपर-8 में दो ग्रुप होंगे और दोनों ग्रुप से टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगीं। प्वाइंट्स टेबल से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Times Now Navbharat के साथ।
ग्रुप बी
ग्रुप बी में श्रीलंका ने 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 प्वाइंट्स हासिल किए हैं और +3.125 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 1 मैच खेला है और उसमें जीत के साथ 2 प्वाइंट्स तथा +3.350 का नेट रन रेट दर्ज किया है। जिंबाब्वे ने भी 1 मैच खेलकर जीत हासिल की है और 2 प्वाइंट्स के साथ उसका नेट रन रेट +2.702 है। आयरलैंड ने 2 मैच खेले लेकिन दोनों में हार झेलनी पड़ी, जिससे उसके 0 प्वाइंट्स हैं और नेट रन रेट -2.175 है। ओमान भी 2 मैचों में कोई जीत नहीं दर्ज कर सका है और 0 प्वाइंट्स के साथ -4.306 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे है।
ग्रुप सी
ग्रुप सी में वेस्टइंडीज ने 2 मैचों में 2 जीत दर्ज की हैं और तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि उसका नेट रन रेट 1.625 है। स्कॉटलैंड ने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 प्वाइंट्स हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट 0.950 है। इटली ने भी 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 प्वाइंट्स बनाए हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट -0.352 है। इंग्लैंड ने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार दर्ज की है और 2 प्वाइंट्स के साथ उसका नेट रन रेट -0.650 है। नेपाल ने 2 मैच खेले लेकिन दोनों में हार के कारण उसके 0 प्वाइंट्स हैं और नेट रन रेट -1.854 है।
ग्रुप डी
ग्रुप डी में न्यूजीलैंड ने 2 मैचों में लगातार 2 जीत हासिल कर 4 प्वाइंट्स के साथ +1.919 के नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका ने भी 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 प्वाइंट्स जुटाए हैं और उसका नेट रन रेट +1.425 है। अफगानिस्तान ने 2 मैच खेले लेकिन दोनों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके 0 प्वाइंट्स हैं और नेट रन रेट -0.555 है। यूएई ने 1 मैच खेला है लेकिन उसमें हार के कारण उसके 0 प्वाइंट्स हैं और नेट रन रेट -2.763 है। कनाडा ने भी 1 मैच खेला है और हार के साथ उसके 0 प्वाइंट्स हैं तथा नेट रन रेट -2.850 दर्ज किया गया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला 15 फरवरूी को खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होगा।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने उद्घाटन संस्करण का खिताब जीता था। हारने वाली पाकिस्तान की टीम के कप्तान मिस्बाह-उल-हक थे।
टीम इंडिया और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। दोनों 15 फरवरी को महामुकाबले में आमने-सामने होंगी।
पिछले संस्करण में भारतीय टीम ग्रुप-ए में ही शामिल थी। इसके अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए शामिल थे।
साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में ग्रुप-ए में टॉप पर था। सुपर-8 में भी भारतीय टीम टॉप रही थी।