क्रिकेट

T20 World Cup 2024, SL vs SA Match Pitch Report, Weather: श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, SL vs SA Pitch Report And Nassau County International Cricket Stadium New York Weather Forecast Today Match In Hindi: टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मुकाबले में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल और कैसी है इस मैदान की पिच रिपोर्ट।

Image

टी20 वर्ल्ड कप 2024, श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2024
  • श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका मुकाबला आज
  • न्यूयॉर्क में खेला जाएगा मुकाबला

T20 World Cup 2024, SL vs SA Pitch Report And New York Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के दूसरे और टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी। ग्रुप डी का ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम की कमान वनिंदु हसरंगा(Wanindu Hasranga) के हाथों में है जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 फॉर्मेट में अबतक कुल 17 मैच खेले गए हैं जिसमें से 12 में दक्षिण अफ्रीका और 5 में श्रीलंका की टीम विजयी रही।

न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों का तीन बार आमना सामना हुआ जिसमें 2 बार बाजी द. अफ्रीका के और एक बार श्रीलंका के हाथ लगी। ऐसे में विश्व कप के दौरान दोनों का आमना सामना होगा जानिए कैसा रहेगा न्यूयॉर्क में मौसम का हाल और कैसा रहेगा नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिच का हाल?

आज कैसा रहेगा न्यूयॉर्क का मौसम (New York Weather Today)

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला सोमवार को न्यूयॉर्क में स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे(भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) खेला जाएगा। इस दौरान तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लेकिन बारिश की भी संभावना 33 प्रतिशत तक है। मौसम में उमस भी 50 प्रतिशत है। ऐसे में अगर खेल हुआ भी तो खिलाड़ियों को बेहद गर्म मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी मैच गयाना की पिच रिपोर्ट (SL vs SA Pitch Report)

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर यह विश्व कप का पहला मुकाबला होगा। इससे पहले इस मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 122 रन बना सकी। अभ्यास मैच सबसे किनारे की पिच पर खेला दया था जिसमें थोड़ी नमी थी और गेंदबाजों के लिए उसपर मदद थी। ऐसे में ड्रॉप-इन पिच के बारे में कोई भविष्यवाणी साफ तौर पर नहीं की जा सकती है। पिच में उछाल होगा और गेंदबाजों के लिए मदद होगी। ऐसी पिच का फायदा उठाने के लिए दोनों टीमों के पास अच्छे गेंदबाज हैं। लेकिन ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज आदी हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (SL vs SA Squad)

टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Squad for T20 World Cup 2024):

वनिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेललागे, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, दिलशान मधुशंका।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa Squad for T20 World Cup 2024):

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article