क्रिकेट

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद विलिमयन ने टी20 को बताया चूहे बिल्ली का खेल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 13, 2024, 06:42 PM IST

कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टी20 विश्व कप के वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में करीबी हार के बाद टी20 क्रिकेट को चूहे बिल्ली का खेल करार दिया है। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

Image

वेस्टइंडीज के खिलाफ आउट होने के बाद पवेलियन वापस लौटते केन विलियमसन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024 से बाहर होने के कगार पर पहुंचा न्यूजीलैंड
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम लीग मुकाबले में मिली 13 रन से हार
  • जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी विलियमसन की टीम

तरोबा (त्रिनिदाद): वेस्टइंडीज के खिलाफ तेज गेंदबाजों का जल्दी इस्तेमाल करने का केन विलियमसन का दांव उनकी टीम के लिए उलटा पड़ गया, जिससे न्यूजीलैंड के कप्तान ने आधुनिक टी20 को ‘बिल्ली और चूहे का खेल’ करार दिया। मैच के 18वें ओवर तक ट्रेंट बोल्ट (चार ओवर में 16 रन पर तीन विकेट) और लॉकी फर्ग्यूसन (चार ओवर में 27 रन पर दो विकेट) के ओवर खत्म हो गए और विलियमसन को आखिरी दो ओवरों के लिए मध्यम तेज गेंदबाज डेरिल मिचेल और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर पर निर्भर रहना पड़ा।

शेरफेन रदरफोर्ट ने खेली आतिशी पारी

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने इसका फायदा उठाते हुए 39 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आखिरी दो ओवर मे चार छक्कों सहित 37 रन बनाए। इससे मैच के नतीजे पर भी काफी फर्क पड़ा, क्योंकि वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 112 रन से नौ विकेट पर 149 रन बनाए और फिर कीवी टीम को नौ विकेट पर 136 रन पर रोक दिया।

तेज गेंदबाजों के जल्दी इस्तेमाल का नहीं हुआ फायदा

विलियमसन ने मैच के बाद कहा,'मुझे लगता है कि उन्होंने (मिशेल और सेंटनर) जो भी ओवर फेंके, उस पर रन बनने वाले थे। आपको इस तरह की चीजों से निपटना होता है। मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में आजकल जो टीमें काफी गहराई तक बल्लेबाजी कर रही हैं...आप हमेशा बिल्ली और चूहे का खेल खेलने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्य तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल जल्दी करना अच्छा फैसला था लेकिन हमें इसका फायदा नहीं हुआ।'

End of Article