क्रिकेट

वर्ल्ड चैंपियन कप्तान के घर शादी के 10 साल बाद गूंजी किलकारी, स्काई ने शेयर की प्यारी तस्वीर

Suryakumar Yadav Blessed With Baby Girl: सूर्यकुमार यादव और देविशा ने साल 2016 में शादी की थी। अब इसके 10 साल बाद दोनों पैरेंट बने हैं। फैंस इस खुशखबरी का पिछले काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।

Image

पिता बने सूर्यकुमार यादव (फोटो साभार- surya_14kumar)

Suryakumar Yadav Blessed With Baby Girl: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 में वर्ल्डकप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव शादी के 10 साल बाद पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। सूर्यकुमार यादव और देविशा ने साल 2016 में शादी की थी। अब इसके 10 साल बाद दोनों पैरेंट बने हैं। फैंस इस खुशखबरी का पिछले काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। अब दोनों का परिवार दो से तीन का हो गया है। स्काई के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव इन दिनों आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

पिता बनने पर फैंस दे रहे बधाई

सूर्यकुमार और उनकी पत्नी को बेटी होने के बाद फैंस दोनों को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। स्काई ने पारिवारिक कारणों से कुछ मैचों की छुट्टी ली है। पिछले मैच में उन्होंने हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। हालांकि, अगले मैच में वह खेलते नजर नहीं आएंगे। पिछले मैच में उन्होंने लगातार हार से जूझ रही मुंबई की कप्तानी करते हुए जीत दिलाई थी। हालांकि, बल्लेबाजी में उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप से लेकर IPL तक खराब बल्लेबाजी फॉर्म से जूझ रहे हैं।

कॉलेज के दिनों में परवान चढ़ा था प्यार

सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की पहली मुलाकात मुंबई में ही हुई थी। कॉलेज के दिनों में दोनों की लव स्टोरी परवान चढ़ी। एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूर्या ने देविशा को देखा था और पसंद करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में शादी कर ली थी। अब शादी के 10 साल बाद यानि 7 मई 2026 को उन्हें माता-पिता बनने की खुशनसीबी मिली है। मुंबई इंडियंस का अगला मैच आरसीबी के साथ 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस सुपरहिट मुकाबले में सूर्या शायद ही खेलते नजर आएं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article