क्रिकेट

विराट-गेल भी रह गए पीछे, मिस्टर IPL ने किसे बताया लीग की सबसे बेस्ट बैटिंग जोड़ी

IPL Best Opening Pair: सुरेश रैना ने बताया कि IPL के इतिहास की सबसे अच्छी बल्लेबाजी जोड़ी के मामले में दूसरे नंबर पर गेल और कोहली हैं। उन्होंने 59 पारियों में 21 बार 50+ रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स और कोहली हैं जिन्होंने 76 पारियों में ये कमाल किया था। लेकिन गिल-सुदर्शन ने सिर्फ 46 पारियों में ही 21 बार 50 रन जोड़ दिए।

Image

IPL की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी

IPL Best Opening Pair: मिस्टर IPL के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के दो ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन की खूब तारीफ की है। रैना का कहना है कि ये दोनों IPL के इतिहास की सबसे अच्छी बल्लेबाजी जोड़ी हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है हर मैच में अच्छा खेलना। रैना ने जियो हॉटस्टार के शो 'चैम्पियन वाली कमेंट्री' में कहा, 'गिल और सुदर्शन ने साथ में 46 पारियां खेली हैं और 21 बार 50 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की है। IPL में ऐसा किसी ने नहीं किया।' उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर गेल और कोहली की जोड़ी है। उन्होंने 59 पारियों में 21 बार 50+ रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स और कोहली हैं जिन्होंने 76 पारियों में ये कमाल किया था। लेकिन गिल-सुदर्शन ने सिर्फ 46 पारियों में ही 21 बार 50 रन जोड़ दिए।

10 बार की शतकीय साझेदारी

बता दें कि IPL 2026 में भी गिल और सुदर्शन ने कमाल का खेल दिखाया। दोनों ने मिलकर 10 बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही उन्होंने गेल-कोहली, बाबर-रिजवान और एबीडी-कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रैना ने कहा, 'दोनों की फिटनेस बहुत अच्छी है। दोनों को पता होता है कि कब तेज खेलना है और कब आराम से सिंगल लेना है। कौन सा शॉट कब मारना है, ये दोनों अच्छे से जानते हैं।'

एक-दूसरे को समझते हैं गिल और सुदर्शन

रैना ने कहा कि गिल और सुदर्शन हर मैच में टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं। "इन दोनों जैसा लगातार अच्छा खेलना बहुत मुश्किल है। गिल एक तरफ से क्लास दिखाते हैं तो सुदर्शन दूसरी तरफ से समझदारी से खेलते हैं।"गुजरात टाइटंस को आगे भी इन दोनों से बहुत उम्मीदें हैं। क्वालीफायर 1 में भी टीम चाहेगी कि गिल और सुदर्शन बड़ी पारी खेलें। रैना की बात के बाद फैंस भी मान रहे हैं कि गिल-सुदर्शन वाकई IPL की सबसे मजबूत ओपनिंग जोड़ी बन गए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article