क्रिकेट

IND vs ENG: डॉक्टर कॉल पर निर्भर करेगा बुमराह का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सुरेश रैना ने बताया है कि बुमराह का खेलना किस बात पर निर्भर करेगा। दो मैच में वह 12 विकेट चटका चुके हैं।

Image

जसप्रीत बुमराह (साभार-BCCI-X)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। इससे पहले सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही टीम इंडिया के सामने जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के खेलने को लेकर चुनौती है। जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण खेलने पर सस्पेंस है तो ऋषभ पंत तीसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे और उन्होंने केवल बल्लेबाजी की थी। हालांकि, पंत के बारे में पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री पहले ही कह चुके हैं कि केवल बल्लेबाज के तौर पर पंत को नहीं खेलना चाहिए, लेकिन बुमराह के खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा 'यह पूरी तरह से डॉक्टर का कॉल होगा। मैं अपनी बॉडी और डॉक्टर के बारे में जानता हूं। मुझे पता है कि मुझे क्या दिशा-निर्देश फॉलो करना है, इसलिए मुझे लगता है वह एक लीजेंड गेंदबाज हैं। वह जानते हैं कि उनकी बॉडी कैसे काम कर रही है और वर्कलोड कैसे मैनेज करना है।

मैनचेस्टर टेस्ट में खेलें पंत और बुमराह

मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह का खेलना जरूरी है। रैना का मानना है कि अगर टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ करना है या फिर जीतना है तो दोनों को हर हाल में यह मुकाबला खेलना चाहिए। अब तक खेले गए दो टेस्ट में बुमराह ने 21 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं जबकि ऋषभ पंत रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पंत ने 3 मैच की 6 पारी में 70.23 की औसत से 425 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है।

मैनचेस्टर में आज तक नहीं जीती टीम इंडिया

मैनचेस्टर टेस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यहां का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में नहीं रहा है। यहां खेले गए अब तक कुल 9 मैच में टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 9 मैच में 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 5 मुकाबला ड्रॉ रहा है। गिल एंड कंपनी पर सीरीज बचाने और यहां पहली जीत दर्ज करने की बड़ी चुनौती है। हालांकि, टीम ने एजबेस्टन में यह कारनामा करके दिखाया था।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article