Sunil Gavaskar On Virat Kohli: भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट के स्ट्राइक रेट वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान ऑनएयर अपनी बात रखी और इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कोहली और स्टार स्पोर्ट्स को आड़े हाथो लिया। गावस्कर ने नाम लिए बिना विराट को जवाह देते हुए कहा 'ये सभी लोग इस बारे में बात करते हैं कि 'हमें बाहरी शोर की परवाह नहीं है।' तो फिर आप किसी भी बाहरी शोर का जवाब क्यों दे रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा 'भले ज्यादा न हो, हमने भी थोड़ी बहुत क्रिकेट खेली है। हमारे पास कोई एजेंडा नहीं है। हम जो देखते हैं उसके बारे में बात करते हैं। हमें किसी की पसंद-नापसंद की परवाह नहीं। हम वास्तव में जो हो रहा है उस पर बोलते हैं।''
विराट ने आलोचकों को दिया था जवाब
इससे पहले विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ मैच में 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंद में नाबाद 70* रन की पारी खेली। उन्होंने इस मुकाबले में धीमी शुरुआत की थी। 15 गेंद में 14 रन बनाने वाले विराट ने आखिरी 37 रन केवल 17 गेंद में पूरे किए।
मैच के बाद विराट ने उन आलोचकों को जवाब दिया था जो उनके स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना कर रहे थे। विराट ने मैच के बाद कहा,लोग मेरे खेलने के तरीके पर सवाल उठाते हैं। लेकिन मेरे लिए जीत ही सब कुछ है। कमेंट्री बॉक्स में रहकर टिप्पणी करना आसान है। मैदान पर खेलना और बॉक्स से कमेंट करना दोनों स्थितियां बिलकुल अलग है।
मैच की बात करें तो आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की। आरसीबी ने 148 रन का यह लक्ष्य 6 विकेट के नुकसान पर 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में आरसीबी की ओर से सर्वाधिक 64 रन की पारी फाफ डुप्लेसी ने खेली। डुप्लेसी के अलावा विराट ने 27 गेंद में 42 रन की पारी खेली।
