क्रिकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने उठाए बैटिंग कोच पर सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ घर के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी की वजह से करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के बैटिंग कोट और सपोर्ट स्टाफ पर सवाल उठाए हैं।

Image

सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 1-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 10 साल से चल रहा जीत का सिलसिला थम गया। साल 2014-15 के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार मिली है। भारतीय गेंदबाजों ने तो बुमराह की अगुआई में सीरीज के दौरान अपना काम बखूबी किया लेकिन बल्लेबाज लगातार नाकाम रहे। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के बैटिंग कोच और सपोर्ट स्टाफ पर सवाल उठाए हैं। टीम इंडिया में अभिषेक नायर और रियान टेन डोशेट असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

टीम की बैटिंग में लगा रहे हैं कौन से चार चांद?

गावस्कर ने कहा, भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से लेकर अबतक लगातार नाकाम हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो टीम 46 रन पर ढेर हो गई थी। टीम की बल्लेबाजी का हाल लगातार बेहाल हुआ है। ऐसे में गावस्कर ने बैटिंग कोच को आड़े हाथ लेते हुए कहा जब खिलाड़ी लगातार एक तरीके से आउट हो रहे हैं, लगातार टीम बैटिंग में नाकाम हो रही है ऐसे में सवाल पूछा जाना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं, टीम की बैटिंग में कौन से चार चांद लगा रहे हैं।

पूछा बैटिंग कोच का क्या होता है काम?

गावस्कर ने आगे कहा, अगर आप विरोधी टीम के गेंदबाजों की रणनीति के लिए बल्लेबाजों को तकनीकी और मानसिक रूप से तैयार नहीं कर पाए रहे हैं तो आपका क्या काम है। कोच का काम होता है बल्लेबाज को मानसिक रूप से तैयार करना। केवल थ्रो डाउन कराने से काम नहीं चलता। भारतीय टीम को पिछले 8 टेस्ट में से 6 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच में टीम हार से बारिश की वजह से बच गई। हर बार टीम की हार के लिए बल्लेबाज जिम्मेदार थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article