क्रिकेट

पाकिस्तान दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने वाले चरिथ असलंका पर गिर सकती है गाज, छिन सकती है कप्तानी

पाकिस्तान दौरा छोड़कर स्वदेश स्वदेश वापस लौटने वाले श्रीलंका की टी20 टीम के कप्तान चरथ असलंका के खिलाफ बोर्ड कड़ी कार्रवाई कर सकता है। उनके हाथ से विश्व कप से ठीक पहले कप्तानी भी छिन सकती है।

Image

चरिथ असलंका

Photo : AP

कोलंबो: श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका का पाकिस्तान का दौरा बीच में छोड़ना देश के क्रिकेट बोर्ड को नागवार गुजरा है जिससे अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले उनकी कप्तानी खतरे में पड़ गई है। उनकी जगह दासुन शनाका को कप्तान नियुक्त किया गया है। असलांका पाकिस्तान में द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में टीम की कप्तानी कर रहे थे। वह दौरा बीच में रद्द करने के पक्ष में थे और उन्होंने इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट के बाद कथित तौर पर अपने कुछ साथियों को टूर्नामेंट से हटने और स्वदेश लौटने के लिए प्रोत्साहित किया था।

बोर्ड को रास नहीं आया असलंका का फैसला

यह बात श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को रास नहीं आई और उसने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में रुकने के लिए मना दिया गया था लेकिन बाद में घोषणा की गई कि असालंका खराब स्वास्थ्य के कारण स्वदेश लौट रहे हैं और शनाका कप्तानी संभालेंगे।

छिन सकती है टी20 विश्व कप से पहले कप्तानी

चयन समिति के अध्यक्ष उपुल थरंगा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा,'वायरल बुखार के कारण असलांका को श्रीलंका वापस लौटना पड़ा।'हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या असलांका को कप्तानी से हटा दिया गया है और क्या शनाका फरवरी-मार्च में होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम की अगुवाई करेंगे, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article