क्रिकेट

T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने किया टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान, बदल दिया कप्तान

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और विश्व कप से ठीक पहले टीम का कप्तान बदल दिया है। जानिए किसके हाथ आई कमान और किन खिलाड़ी को मिली टीम में जगह?

Image

दसुन शनाका और चरिथ असलंका (फोटो क्रेडिट ICC)

कोलंबो: श्रीलंका ने भारत के साथ सह मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप की प्रारंभिक टीम में चरित असलंका को कप्तानी से हटाते हुए दासुन शनाका को कप्तान बनाया है। चयन समिति के प्रमुख के रूप में लौटे प्रमोदया विक्रमसिंघा ने कहा कि पिछले तीन विश्व कप खेलने का शनाका का अनुभव और बल्लेबाजी में असलंका का खराब फॉर्म इस फैसले का आधार था।

इस्लामाबाद में आत्मघाती बम विस्फोट में नौ लोगों के मारे जाने के बाद असलंका पिछले महीने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे पर भी नहीं गए थे। विक्रमसिंघा ने कहा,'शनाका हरफनमौला की भूमिका में होंगे । हमे उम्मीद है कि असलंका बल्लेबाजी में पुराना फॉर्म हासिल करेंगे । मुख्य कोच सनत जयसूर्या से मशविरे के बाद हमने तय किया कि बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत नहीं है लिहाजा टीम वही होगी।'

श्रीलंका प्रारंभिक टीम:

दसुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्षणा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू ।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article