SRH vs LSG Highlights: पंत की 'पलटन' को आईपीएल 2025 में मिली पहली जीत, हैदराबाद को उनके घर में घुसकर रौंदा
SRH vs LSG Highlights (SRH बनाम LSG) IPL Match Full Scorecard Online, Hyderabad Banaam Lucknow top moments: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से मात दे दी है। आइए जानते हैं मैच की टॉप हाईलाइट्स और स्कोरकार्ड
SRH vs LSG Highlights: पंत की 'पलटन' को आईपीएल 2025 में मिली पहली जीत, हैदराबाद को उनके घर में घुसकर रौंदा
लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी (LSG Innings)
- लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। एडन मारक्रम और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की है।
- मोहम्मद शमी ने दूसरे ही ओवर मेें एडन मारक्रम को अपना शिकार बना लिया है।
- निकोलस पूरन ने 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है।
- निकोलस पूरन 70 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें पैट कमिंस ने शिकार बनाया है।
- लखनऊ सुपर जायंट्स ने केवल 16.1 ओवर में मैच जीत लिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी (Sunrisers Hyderabad innings)
- ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने की सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत
- अभिषेक शर्मा केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- इशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए और शार्दुल ठाकुर ने उन्हें भी आउट कर दिया।
- सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 ओवर में 62 रन बनाए।
- ट्रेविस हेड 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें प्रिंस यादव ने 8वें ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया है।
- हेनरी क्लासेन 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
- शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए हैं।
- सनराइजर्स हैदराबाद ने 190 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइज़र्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन , नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, हाइनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, आवेश ख़ान, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs LSG Head to Head)
इन दोनों के बीद हेड टू हेड रिकॉर्ड एकतरफा नजर आता है। आईपीएल इतिहास में अब तक हैदराबाद और लखनऊ की टीमों के बीच सिर्फ 4 मैच हुए हैं। इन चार मुकाबलों में लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ ने 3 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी है, जबकि हैदराबाद की टीम को सिर्फ 1 मैच में लखनऊ को मात देने में सफलता मिली है। हैदराबाद के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच अब तक एक मैच ही हुआ है और उस मुकाबले में मेजबान लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की थी।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की पिच रिपोर्ट (SRH vs LSG Pitch Report)
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक का सर्वाधिक स्कोर पिछले ही मैच में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 286 रन बनाते हुए दर्ज कराया था। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है। हैदराबाद में आईपीएल के 78 मुकाबले आज तक खेल जा चुके हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 35 मैचों में जीत मिली है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा सफलताएं हाथ लगी हैं, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने यहां पर 43 मैच जीते हैं। हैदराबाद की टीम ने अपने इस मैदान पर पिछले 4 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है। ऐसे में मैदान पर रनों की बरसात होना तय है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (SRH vs LSG Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
