क्रिकेट

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

SRH vs LSG IPL 2025 Live Streaming: गुरुवार को आईपीएल के 7वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। हैदराबाद की टीम जीत कर यहां पहुंची है जबकि लखनऊ को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हार मिली थी, तो हैदराबाद ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 44 रन से जीत दर्ज की थी।

बल्लेबाजों का दिखेगा दम

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आईपीएल 2025 में वहीं से शुरू हुई है, जहां उसने आईपीएल 2024 में खत्म किया था। पहले मैच में भी उसी का नजार देखने को मिला था, जहां ईशान किशन ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा था। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी में छह छक्के और 11 चौके लगाए थे। किशन के अलावा ट्रैविस हेड ने 67 रन की पारी खेली थी। हैदराबाद की टीम होम ग्राउंड पर पहला मैच खेलेगी और उसी प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ लखनऊ की टीम को हर हाल में वापसी करना होगा। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Date)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टी20 मुकाबला गुरुवार (27 मार्च) को खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Venue)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Time)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match On Tv)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Match Live Streaming)

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article