क्रिकेट

Smriti Mandhana Wedding: अटकलों पर लगा विराम, स्मृति मंधाना ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने पहली बार अपनी शादी को लेकर एक बयान जारी किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी फैंस से साझा की। इससे पहले उनकी और पलाश की शादी को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही थी।

Smriti Mandhana Palash Muchhal wedding called of Confirmation Through Instagram By Indian Batter

स्मृति मंधाना (साभार-Instagram)

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी गई है। मंधाना ने पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की कि हफ़्तों की अटकलों के बाद दोनों परिवारों ने शादी रद्द कर दी है। भारतीय क्रिकेटर ने 7 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा बयान जारी किया और प्राइवेसी का अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा कि वह इस बयान के साथ इस मामले को खत्म करना चाहती हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर मंधाना ने लिखा 'पिछले कुछ हफ़्तों में मेरी ज़िंदगी को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय खुलकर बोलना मेरे लिए ज़रूरी है। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरी शादी रद्द हो गई है।

उन्होंने आगे कहा 'मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी ऐसा ही करने का अनुरोध करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का अवसर दें।

हमें लगता है कि हमारी लाइफ में और भी बड़े उद्देशय हैं और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं लंबे समय तक भारत के लिए खेलती रहूंगी और ट्रॉफियां जीतते रहूंगी और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है'।

23 नवंबर को होनी थी शादी

दोनों की शादी बीते 23 नवंबर को प्रस्तावित थी। पलाश ने एक डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में मंधाना को प्रपोज करता हुआ एक खूबसूरत वीडियो डाला था। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी खूब धूम-धड़ाके का साथ चल रही थी, लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले मंधाना के पिता की तबीयत खराब हो गई। मंधाना ने परिवार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तुरंत शादी को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया। एक दिन बाद पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सोशल मी़डिया पर उनकी शादी को लेकर अलग-अलग थ्योरी चलने लगी थी। कुछ फैंस ने तो पलाश पर मंधाना को धोखा देने का भी आरोप लगाया था। अब मंधाना की प्रतिक्रिया से यह साफ हो गया कि मामला गंभीर है।

पलाश मुच्छल ने भी दी प्रतिक्रिया

पलाश मुच्छल ने भी अपनी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा 'मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग उन बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं जो मेरे लिए सबसे पवित्र रही हैं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए गरिमा के साथ इसका सामना करूंगा। मैं आशा करता हूं कि हम, एक समाज के रूप में, किसी को ऐसी अपुष्ट गपशप (unverified gossip) के आधार पर आंकने (judge) से पहले रुकना सीखें, क्योंकि हमारे शब्द ऐसे घाव दे सकते हैं जिन्हें हम शायद कभी समझ न पाएं। मेरी टीम गलत और मानहानिकारक (defamatory) सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस कठिन समय में मेरा साथ दिया।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article