SMF vs MSCMR T20 League Mumbai 2025 Live Streaming: कब और कहां देखें टी20 मुंबई लीग का फाइनल मुकाबला
SMF vs MSCMR T20 League Mumbai 2025 Live Streaming: टी20 लीग मुंबई का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। फाइनल में सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। अय्यर की कोशिश होगी कि वह कम से कम यहां ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे।

टी20 लीग लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)
SMF vs MSCMR T20 League Mumbai 2025 Live Streaming: फाइनल मुंबई लीग को अपना दोनों फाइनलिस्ट मिल गया है। फाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कंस का सामना मराठा रॉयल्स मुंबई साउथ सेंट्रल से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो दूसरे सेमीफाइनल में अय्यर एंड कंपनी ने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया था, जबकि पहले सेमीफाइनल में मुंबई साउथ सेंट्रल ने ईगल थामे स्ट्राइकर को 8 विकेट से हराया था। कप्तान सिद्धेश लाड ने 52 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाये थे।
अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पांच में से चार मैच जीते थे जबकि सिग्धेश लाड एंड कंपनी ने भी 5 में से 4 मुकाबला जीता था, लेकिन नेट रन रेट बेहतर होने के कारण उसने टॉप पर फिनिश किया था। हाल ही में आईपीएल फाइनल हारने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर खिताब जीतने को बेताब होंगे। अय्यर सेमीफाइनल में एक ही रन बना सके थे, लेकिन फाइनल में वह इस गलती को सुधारना चाहेंगे। यदि आप भी इस फाइनल मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Mumbai South Central Maratha Royals vs SoBo Mumbai Falcons Match Date)
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला शुक्रवार (12 जून 2025) को खेला जाएगा।
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Mumbai South Central Maratha Royals vs SoBo Mumbai Falcons Match Venue)
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Mumbai South Central Maratha Royals vs SoBo Mumbai Falcons Match Time)
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Mumbai South Central Maratha Royals vs SoBo Mumbai Falcons Match On Tv)
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Mumbai South Central Maratha Royals vs SoBo Mumbai Falcons Match Live Streaming)
मुंबई फाल्कंस और मराठा रॉयल्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
सोबो मुंबई फाल्कंस (Sobo Mumbai Falcons Squad)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, विनायक भोईर, सिद्धार्थ राउत, हर्ष अघव, कुश करिया, प्रेम देवकर, आकाश पारकर, अमोल तारपुरे, इशान मूलचंदानी, मयूरेश टंडेल, प्रथमेश डाके, श्रेयांश राय, यश डिचोलकर, अमोघ भटकल, निशित बल्ला, साई चव्हाण, निखिल गिरी, कार्तिक मिश्रा, प्रसाद पाटिल
मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स (Mumbai South Central Maratha Royals Squad)
अरमान जाफर, सिद्धेश लाड (कप्तान), पराग खानापुरकर, वरुण दिनेश राव, सचिन मधुकर यादव, इरफान उमैर, अवैस खान नौशाद, आदित्य धूमल, शाश्वत जगताप, यश अजय गादिया, साहिल भगवंता जाधव, रोहन राजेंद्र घाग, चिन्मय राजेश सुतार, मैक्सवेल स्वामीनाथन, वैभव माली, नमन झावर, अजय सिंह जानू, तुषार देशपांडे, सक्षम पाराशर, रोहन राजे
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
मैं समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम का अहम सदस्य हूं। मैं मूल रूप से बिहार, बांका जिले का रहने वाला हूं। पत्रका...और देखें

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने उठाया बड़ा कदम, प्रभावित दंतेवाड़ा में विकसित करेगा 50 मैदान

बीसीसीआई ने किया कर्मचारियों के दैनिक भत्ते में कटौती का ऐलान

अश्विन की अनुपस्थिति में इस गेंदबाज से मदद ले रहे हैं कुलदीप यादव

आईपीएल को प्राथमिकता देने पर जोश हेजलवुड पर भड़के मिचेल जॉनसन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले शुभमन गिल ने कही दिल की बात, साझा किया बतौर कप्तान रोडमैप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited