SL vs WI Dream11 Prediction, Sri Lanka vs West Indies Playing XI: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को दांबुला में खेला जाएगा। 3 मैच की टी20 सीरीज में फिलहाल पहला मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज 1-0 से आगे है। पहले मैच में उसने मेजबान श्रीलंका को 5 विकेट से पटखनी दी थी।
श्रीलंका के पास सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है वहीं रोवमैन पावेल की टीम सीरीज में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी। यह मैदान बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है और टॉस जीतकर यहां टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। पहला मुकाबला भी हाई स्कोरिंग रहा था और इस मुकाबले में भी खूब रन बरसने की उम्मीद है। पहले मुकाबले में कुल 4 अर्धशतक लगे थे।
हेड टू हेड में कांटे की टक्कर
दोनों टीम के बीच इस छोटे फॉर्मेट में कांटे की टक्कर रही है। अब तक खेले गए कुल 16 मुकाबलों में दोनों टीम के बीच 8-8 की बराबरी है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों के पास एक दूसरे से आगे निकलने का सुनहरा मौका है।
कब और कहां देखें मुकाबला
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले शाम 6.30 बजे होगा। यदि आप इस विस्फोटक टी20 मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच की ड्रीम इलेवन टीम (SL vs WI Dream 11 Team)
विकेटकीपर-शाई होप, कुसल परेराबैटर- पथुम निसांका, ब्रैंडन किंग
ऑलराउंडर- वानिंदू हसरंगा, रोमारियो शेफर्ड, कुसल मेंडिस
गेंदबाज- अल्जारी जोसेफ, मथिसा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, गुडाकेश मोटी
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच की ड्रीम इलेवन टीम के कप्तान और उप-कप्तान
कप्तान- ब्रैंडन किंगउप-कप्तान- रोमारियो शेफर्ड
