NZ vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुई श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाए मजबूत कदम
SL vs NZ T20 World Cup Highlights Today Super 8 Match (श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 आज के मैच का लाइव स्कोर), Sri Lanka vs New Zealand Scorecard Updates: करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका को करारी शिकस्त मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर चुनौतीपूर्ण 168 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 107 रन ही बना सकी।
NZ vs SL Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुई श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की तरफ बढ़ाए मजबूत कदम
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कीवी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्र श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र चार विकेट चटकाए।
इससे पहले कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। फिन एलन 13 गेंद पर 23 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। टीम को 30 के स्कोर पहला झटका लगा। 34 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। टिम सीफर्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीक्षणा और चमीरा को पहले पावरप्ले में सफलता मिली।
इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच 31 गेंद पर 41 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को चमीरा ने तोड़ा। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर रचिन को जीवनदान मिला तो इसी ओवर की अगली गेंद पर चमीरा ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप्स 18 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड को 75 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा।
फिलिप्स के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पारी भरभरा कर गिर गई। तीक्षणा ने एक ही ओवर में दो विकेट निकाल कर कीवी पारी की कमर तोड़ दी। तीक्षणा ने सेट बल्लेबाजी रचिन रविंद्र (32) को आउट किया इसके बाद मार्क चैपमैन को शून्य पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद दुनिथ वेल्लालगे ने डेरिल मिचेल (8) को आउट कर न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी। कीवी टीम ने 84 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए। 15 गेंद के अंदर मात्र 9 रन बने और चार बल्लेबाज पवेलियन लौटे।
यहां से कप्तान मिचेल सेंटनर और मैककॉन्ची ने जिम्मेदारी उठाई। दोनों ने धैर्य और बड़े शॉट लगाते हुए 47 गेंद पर 87 रन की साझेदारी की। मिचेल सेंटनर ने 26 गेंद पर 47 रन की पारी खेली। इस दौरान दो चौके और चार छक्के लगाए। मैककॉन्ची 23 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 84 के स्कोर से 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। मैट हेनरी ने पथुम निसांका को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह गोल्डन डक पर आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर फिर मैट हेनरी ने असलंका को 5 के स्कोर पर डेरिल मिचेल के हाथों कैच आउट करवाया। 6 के स्कोर पर श्रीलंका ने अपना दूसरा विकेट गंवाया।
इसके बाद तो विकेटों की झड़ी सी लग गई। रचिन रविंद्र ने चार बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। 59 के स्कोर पर श्रीलंका ने अपने 6 बल्लेबाज गंवा दिए। 100 तक पहुंचते-पहुंचते उसके 8 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। अंत में श्रीलंका 20 ओवर में 107 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। वहीं, न्यूजीलैंड ने तीन अंक और +3.050 के नेट रनरेट के चलते सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
न्यूजीलैंडः टीम सीफर्ट, फिन एलेन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी, लॉकी फर्ग्यूसन
श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, पवन रथनायके, कमिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर
NZ vs SL Live Score: सेंटनर को भी मिली सफलता
NZ vs SL Live Score: हार की कगार पर श्रीलंका
NZ vs SL Live Score: रविंद्र ने एक ओवर में दिए दो झटके
9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 36/4
NZ vs SL Live Score: पहला पावरप्ले समाप्त
NZ vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 9/2
NZ vs SL Live Score: पहली गेंद पर लगा झटका
NZ vs SL Live Score: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 169 रन का टारगेट
NZ vs SL Live Score: सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 156/6
NZ vs SL Live Score: 15 ओवर समाप्त
NZ vs SL Live Score: 84 के स्कोर पर लगा छठा झटका
13 ओवर के बाद कीवी का स्कोर- 86/6
NZ vs SL Live Score: तीक्षणा ने एक ओवर में लिए दो विकेट
12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 84/5
NZ vs SL Live Score: रचिन को मिला जीवनदान, ग्लेन फिलिप्स हुए आउट
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 75/3
NZ vs SL Live Score: 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 73/2
NZ vs SL Live Score: 8वें ओवर में बने 7 रन
NZ vs SL Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू
NZ vs SL Live Score: पहला पावरप्ले समाप्त
NZ vs SL Live Score: पांचवें ओवर में बने 6 रन
NZ vs SL Live Score: कमिंदु मेंडिस ने लपका गजब का कैच
NZ vs SL Live Score: चौथे ओवर में बने तीन रन
4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 33/1
