Sri Lanka banam Nepal T20 World Cup 2024 LIVE TV Telecast Channel in India: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के 23वें मैच में श्रीलंका का सामना नेपाल से होगा। यह मैच 9 जून को सुबह 05:00 बजे लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट टीम एक तरफ जहां टूर्नामेंट में लगातार दो मैच हारकर आ रही है उसके लिए ये मैच करो या मरो का है। वहीं दूसरी ओर नेपाल क्रिकेट टीम ने अभी तक एक मैच खेला है जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। मैच में श्रीलंका की कमान वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के पास होगी वहीं नेपाल की कप्तानी रोहित पौडल (Rohit Paudal) करेंगे। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे से शुरू होगा।
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (SL vs NEP Match Date)
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला 12 जून 2024 यानी शनिवार को खेला जाएगा।
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (SL vs NEP Match Time)
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (SL vs NEP Match Venue)
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम मैदान में खेला जाएगा।
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (SL vs NEP Match Live Telecast)
श्रीलंका और नेपाल के बीच मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारण किया जाएगा।
श्रीलंका और नेपाल के बीच मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (SL vs NEP Match Live Streaming)
श्रीलंका और नेपाल के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। मोबाइल स्ट्रीमिंग फ्री है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (SL vs NEP Squad)
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्तेल, कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी।
श्रीलंका: वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका, कुसाल मेंडिस, पाथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रम, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डिसिल्वा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका।
