क्रिकेट

डेब्यू टी20 सीरीज में श्री चरिणी ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा के साथ स्पेशल क्लब में हुईं शामिल

भारत की 20 साल की युवा स्पिनर श्री चरिणी ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की और डेब्यू सीरीज में रोहित शर्मा के साथ एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गईं।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

बर्मिंघम: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पांच मैच की टी20 सीरीज 3-2 के अंतर से अपने नाम कर ली। सीरीज के शनिवार को बर्मिंघम में खेले गए पांचवें और आखिरी मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 5 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी ऐसे में पांचवें और अंतिम मुकाबले के परिणाम का असर सीरीज के परिणाम पर नहीं मिला।

डेब्यू सीरीज में चटकाए 10 विकेट

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज उसकी धरती पर जीत है। इस जीत में डेब्यू करने वाली बांए हाथ की 20 वर्षीय स्पिनर श्री चरिणी की अहम भूमिका रही। उन्हें सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया। श्री चरिणी ने सीरीज के पांच मैच की 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 14.80 के औसत और 7.46 की इकोनॉमी से 10 विकेट अपने नाम किए। 12 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। यह प्रदर्शन उन्होंने अपने डेब्यू मैच में किया था। इसके बाद उन्होंने ब्रिस्टल में 2/28, ओवल 2/43 और मैनचेस्टर में 2/30 विकेट अपने नाम किए। सीरीज के आखिरी टी20 में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

इंग्लैंड में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाली दूसरी भारतीय

प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीतते ही श्री चरणी की भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ स्पेशल क्लब में एंट्री हो गई। श्री चरिणी रोहित के बाद इंग्लैंड में खेली गई टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम करने वाली दूसरी भारतीय बन गईं हैं। रोहित ने ये उपलब्धि साल 2018 में हासिल की थी। श्री चरिणी ने ये कारनामा उन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज में कर दिखाया। इन दो प्लेयर्स के अलावा और कोई भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड की सरजमीं पर यह कारनामा नहीं कर सका। इस उपलब्धि ने श्री चरिणी की उपलब्धि में चारचांद लगा दिए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article