क्रिकेट

पाकिस्तानी खिलाड़ी का धमाकेदार प्रदर्शन, एक ओवर में चटकाए 4 विकेट [Video]

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 1, 2023, 09:47 AM IST

Nottinghamshire vs Warwickshire: ट्रेंट ब्रिज में खेले गए टी20 मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने टी20 ब्लास्टर के दौरान वारविकशायर के खिलाफ पारी के पहले ओवर में चार विकेट चटकाए और अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

Image

शाहीन शाह अफरीदी विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए। (फोटो- वाइटैलिटी ब्लास्टस्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

Nottinghamshire vs Warwickshire: भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज का शानदार प्रदर्शन जारी है। टी20 ब्लास्टर लीग के दौरान पाकिस्तान के 23 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने घातक गेंदबाजी कर पारी के पहले ओवर में चार बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेज दिया। यह छोटे फॉर्मेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। शाहीन के इस वीडियो को वाइटैलिटी ब्लास्ट के सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

शाहीन ने इनको बनाया अपना शिकार

वारविकशायर के खिलाफ पारी का पहला ओवर डालने के लिए शाहीन शाह अफरीदी आए। शाहीन ने वारविकशायर के कप्तान और विकेटकीपर एलेक्स डेविस को गोल्डन डक किया। इसके बाद दूसरी गेंद पर अफरीदी ने क्रिस बेंजामिन को आउट कर पवेलिन भेज दिया। डेविस के बाद क्रिस बेंजामिन भी गोल्डन डक हुए। शाहीन हैट्रिक से चूक गए। तीसरे और चौथे गेंद पर एक-एक रन लिए। इसके बाद पांचवें गेंद पर ओली स्टोन और ओवर की आखिरी गेंद पर एड बर्नार्ड गोल्डन डक हो गए।

शाहीन के शानदार प्रदर्शन के बाद हारी टीम

वारविशायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी शाहीन शाह अफरीदी की टीम नॉटिंघमशायर ने 20 ओवर में 168 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉम मूर्स ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। जवाब में खेलने आई वारविकशायर ने पांच गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉबर्ट येट्स ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए।

इंटरनेशनल में ऐसा है शाहीन का प्रदर्शन

शाहीन शाह अफरीदी का इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है। 2018 में डेब्यू करने वाले अफरीदी ने 52 टी20 में 64 विकेट चटका चुके हैं, जबकि 36 वनडे में 70 और 25 टेस्ट में 99 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article