देखिए VIDEO: सेमीफाइनल में कैच लेने के बाद बेथ मूनी पर ऐसे चीख पड़ीं शेफाली वर्मा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2023, 09:34 PM IST

Shafali Verma viral video, ICC Women's T20 World Cup 2023 Semi-Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में बेथ मूनी ने 54 रनों की शानदार पारी को अंजाम तक पहुंचाया लेकिन वो शेफाली शर्मा के एक शानदार कैच का शिकार होकर पवेलियन लौट गईं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला विश्व कप सेमीफाइनल
  • शेफाली वर्मा को आया गुस्सा
  • बेथ मूनी का कैच लेकर आक्रामक रूप दिखाया

IND Women vs AUS Women, ICC Women's T20 World Cup 2023 Semi Final: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने आईं तो पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर जा टिकीं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान बेथ मूनी ने सर्वाधिक 37 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। लेकिन जब वो आउट हुईं तो भारत की युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा का आक्रामक रूप देखने को मिला।

मामला पारी के 12वें ओवर का है जब बेथ मूनी अर्धशतकीय पारी खेलकर 54 रन के स्कोर पर पिच पर मौजूद थीं। तभी शिखा पांडे की एक गेंद पर बेथ मूनी ने एक हवाई शॉट खेला जो सीधे फील्डर शेफाली वर्मा के हाथों में गया। शेफाली वर्मा ने बेहद आसानी से कैच लपका और फिर मूनी को बाहर जाने का इशारा करते हुए कुछ शब्द कहे और चीखती नजर आईं।

End of Feed