क्रिकेट

Video: संजीव गोयनका ने 7000 करोड़ में खरीदी टीम, लेकिन विराट के ऑटोग्राफ के लिए करना पड़ा इंतजार

Sanjiv Goenka Virat Kohli Autograph: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अपने पोते के लिए विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनको विराट का ऑटोग्राफ लेने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ा।

Image

अपने पोते के लिए ऑटोग्राफ लेने पहुंचे संजीव गोयनका (फोटो साभार- rajeevshuklaoffl)

Sanjiv Goenka Virat Kohli Autograph: IPL 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुई। इस मुकाबले में लखनऊ ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में 9 रन के अंतर से जीत हासिल की। लखनऊ को बेंगलुरू के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य मिला था। आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन आरसीबी को बनाने थे लेकिन दिग्वेश राठी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या को सिर्फ 10 रन ही बनाने दिए और अपनी टीम को 9 रन से करीबी अंतर से जीत दिला दी। इस मुकाबले के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पोते के लिए ऑटोग्राफ लेने पहुंचे थे LSG के मालिक

वीडियो में देखा जा सकता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अपने पोते के लिए विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनको विराट का ऑटोग्राफ लेने के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ा। वीडियो में देख सकते हैं कि विराट कोहली मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच केन विलियम्सन से बात कर रहे थे। तभी वहां पर अपने पोते के साथ संजीव गोयनका पहुंचे। वह अपने पोते के लिए विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने आए थे। देखें वीडियो-

संजीव गोयनका ने जब देखा कि कोहली अपने साथ खड़े केन विलियम्सन से बात कर रहे हैं तो वह थोड़ी देर के लिए रुक गए। इसके बाद जब कोहली और विलियम्सन की बात समाप्त हुई तो उनके नजदीक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अपने पोते के लिए विराट कोहली से ऑटोग्राफ की मांग की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने उनके पोते को ऑटोग्राफ दिया। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच के बाद की बातचीत और दोनों के मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इस तस्वीर में संजीव गोयनका को विराट कोहली के साथ सकारात्मक माहौल में देखा गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article