क्रिकेट

SA20: सनराइजर्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया की रफ्तार के सामने पस्त हुई रॉयल्स

SA20: तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया की घातक गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पार्ल रॉयल्स को एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक के सबसे कम स्कोर पर आउट करके 137 रन की बड़ी जीत के साथ बोनस अंक हासिल किया।

Image

एनरिच नॉर्किया (Instagram/Sunriserseasterncape

तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया की घातक गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पार्ल रॉयल्स को एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक के सबसे कम स्कोर पर आउट करके 137 रन की बड़ी जीत के साथ बोनस अंक हासिल किया।

नोर्किया ने तीन ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए और 187 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे रॉयल्स को 11.5 ओवर में केवल 49 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। नोर्किया के अलावा एडम मिल्ने और तारिंडु रत्नायके ने दो-दो विकेट लिए।

सनराइजर्स ने इससे पहले चार विकेट पर 186 रन बनाए थे। उसकी तरफ से जॉर्डन हरमन ने केवल 28 गेंदों में 62 रन (पांच चौके, चार छक्के) बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने डेलानो पोटगीटर के आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर सनराइजर्स की पारी का शानदार अंत किया।

क्विंटन डी कॉक (24 गेंदों में 42 रन) और जॉनी बेयरस्टो (33 गेंदों में 31 रन) ने शुरुआत में ही 50 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की जबकि मैथ्यू ब्रीत्ज़के (28 गेंदों में 31 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article